रोहित ने रणवीर को दिया ये गिफ्ट
कानपुर।
'सिंबा' के निर्देशक रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की दोस्ती इन दिनों परवान पर है। इन दिनों दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' के शूट में बहुत व्यस्त हैं। रोहित ने 'सिंबा' के शूटिंग सेट पर रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन के पांच दिन पहले एक तोहफा दिया है जो रणवीर को अभी तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट लगा है। दरअसल 6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन है और रोहित ने अडवांस में ही रणवीर को विश कर तोहफा थमा दिया है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा, 'बहुत खूब... जन्मदिन से पहले ही बॉस ने गिफ्ट दे दिया। मेरे पास जितनी भी वॉच हैं उन सबमें सबसे बेस्ट, थैंकयू सर।' रोहित ने रणवीर को बतौर तोहफा एक वॉच दी है।
रोहित शेट्टी ने जन्मदिन के 5 दिन पहले दिया ये तोहफा,रणवीर बोले अभी तक का सबसे बेस्ट
रणवीर ने किया सबसे बडा़ गाना शूट
रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर 'सिंबा' के शूटिंग सेट से एक वीडियो अपलोड किया था और कैप्शन में लिखा था, 'सबसे बडा़ गाना।' इस वीडियो में रणवीर कहते हैं, 'देखो कितने सारे लोग, कितना सारा ताम-झाम, मेरी जिंदगी का सबसे बडा़ गाना', पीछे से रोहित शेट्टी आकर मजाकिया ढंग से कहते हैं 'तेरे पर बहुत खर्च किया है मैंने'। रोहित शेट्टी के बाद पीछे से कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी वीडियो में एंट्री लेते हैं और तीनों काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। यहां देखें वीडियो...


दीपिका से शादी को लेकर हैं चर्चा में
इस साल बॉलीवुड के कई कपल्स ने एक दूसरे के साथ मंडप में जीने-मरने की कस्में खाई हैं। इनकी लिस्ट में अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल होने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 10 नवंबर तक इंडस्ट्री का ये फेमस कपल भी शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएगा। इससे पहले बी टाउन में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, श्रिया सरन, श्वेता त्रिपाठी और नेहा धूपिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर अपना-अपना घर बसा लिया है और अब दीपिका और रणवीर सिंह की बारी है। ये देखना दिलचस्प होगा कि जोडा़ कितनी जल्दी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएगा।
रोहित शेट्टी ने जन्मदिन के 5 दिन पहले दिया ये तोहफा,रणवीर बोले अभी तक का सबसे बेस्ट

'संजू' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार, 'रेस 3' को इस चीज में मात देने के बाद तोड़गी ये रिकॉर्ड


इन चार वजहों से रणबीर कपूर की 'संजू' बनी हिट, अब तक की कमाई से तोडे़ ये दो बडे़ रिकॉर्ड

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk