नहीं दें बच्चों को बाइक

बच्चों को बाइक देना सही नहीं है। यदि बहुत जरूरी हो तो गार्जियन खुद ही बच्चों को अपनी बाइक से पिक करें। इससे परिवार के सदस्यों को तो चिंता नहीं ही रहेगी, साथ ही साथ शहर में भी कई तरह की प्रॉब्लम नहीं होगी।

- अलका शाही, गार्जियन

शहर में जाम के कारणों की गिनती की जाए तो सबसे बड़ा कारण ऐसे ही बाइकर्स होते हैं। गार्जियन को एक बार अपने बच्चों को बाइक देते समय भावनात्मक रूपप से भी जरूर सोचना चाहिए। देना ही है तो अच्छी साइकिल दें जिससे बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे और शहर को भी जाम व प्रदूषण से राहत मिल सके।  

- रीमा श्रीवास्तव, गार्जियन

किसी को भी अपने बच्चों को बाइक नहीं देनी चाहिए। टीनएजर्स बच्चों का मन बहुत ही चंचल होता है। वह बाइक पाते ही फर्राटा भरने लगते हैं। जिससे कई बार एक्सीडेंट के कारण बनते हैं। इससे उनका ही नुकसान होता है।

- मुन्नी देवी, गार्जियन

गार्जियन को अपने बच्चों के भविष्य के बारे में अधिक सतर्क रहना चाहिए। किसी भी घर के बच्चे हों वह आधुनिकता की दौड़ को लेकर अपनी मांग तो रखते ही हैं। ऐसे में बच्चों को समझा कर उन्हें बाइक की जगह साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

- श्यामा देवी, गार्जियन