नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 RR vs DC Match Report जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आइपीएल के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मेजबान राजस्थान रॉयल्स को मात दी है। दिल्ली ने राजस्थान को हाईस्कोरिंग मैच में 6 विकेट से हराया है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए। दिल्ली ने 192 रन का लक्ष्य 6 विकेट रहते और 4 गेंद रहते हासिल कर लिया। दिल्ली ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए, जिसमें रिषभ पंत ने नाबाद  78 रन की पारी खेली। इस जीत के बाद दिल्ली 14 अंकों और बेहतर नेट रनरेट के हिसाब से आइपीएल की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

दिल्ली की पारी, गब्बर और पंत का पचासा

192 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली को 72 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 27 गेंदों में 54 रन बनाकर श्रेयस गोपाल का शिकार बने। संजू सैमसन ने श्रेयस गोपाल की गेंद पर धवन को स्टंप आउट किया। दिल्ली को दूसरा झटका कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। अय्यर 4 रन बनाकर रियान पराग का शिकार हुए।  दिल्ली को तीसरा झटका श्रेयस गोपाल ने दिया। गोपाल ने  पृथ्वी शॉ को 42 रन पर चलता किया। पृथ्वी शॉ का कैच रियान पराग ने पकड़ा।

पृथ्वी शाॅ ने भी खेली उपयोगी पारी

दिल्ली के चौथे विकेट के रूप में शेरफेन रदरफोर्ड धवल कुलकर्णी का शिकार हुए। रदरफोर्ड का कैच भी रियान ने पकड़ा। शेरफेन रदरफोर्ड 11 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की ओर से रिषभ पंत ने 36 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। इनके अलावा शिखर धवन ने 27 गेंदों में 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। साथ ही साथ, पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और चार चौके शामिल थे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से श्रेयस गोपाल को दो विकेट, धवल कुलकर्णी और रियान पराग को एक-एक विकेट मिला।

राजस्थान की पारी, रहाणे ने ठोका शतक

राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के रूप में लगा। संजू सैमसन बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। रहाणे के एक गलत कॉल पर सैमसन आउट हुए। राजस्थान को दूसरा झटका 135 रन पर लगा। इस दौरान कप्तान स्टीव स्मिथ 50 रन बनाकर क्रिस मौरिस के हाथों कैच आउट हुए। स्मिथ ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। स्मिथ का विकेट अक्षर पटेल को मिला। राजस्थान को तीसरा झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा। स्टोक्स ने 8 रन बनाए। क्रिस मौरिस ने बेन स्टोक्स को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया।

नाबाद लौटे अजिंक्य

इसके बाद चौथा विकेट राजस्थान ने एश्टन टर्नर के रूप में खोया। एश्टन टर्नर तीसरी बार जीरो पर आउट हुए। इशांत शर्मा की गेंद पर एश्टन टर्नर शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद राजस्थान का पांचवां और छठा झटका 20वें ओवर में लगा जब स्टुअर्ट बिन्नी और रियान पराग को कगिसो रबादा ने बोल्ड किया। वहीं, सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 63 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहे। रहाणे ने अपनी इस पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए।

IPL 2019 : कैच पकड़ने के लिए रसेल ने फैलाए हाथ, हवा में गुम हुई गेंद

IPL 2019 : आउट होने से बचने के लिए क्रीज पर बैठ गए कोहली, गेंदबाज रह गए देखते

रबादा की शानदार गेंदबाजी जारी

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कगिसो रबादा दो, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और क्रिस मौरिस को एक-एक विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले के लिए एक बदलाव किया। वहीं, राजस्थान रॉयल्स बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी। दिल्ली में संदीप लमिचाने की जगह क्रिस मौरिस को टीम में शामिल किया गया। इस मैच के बाद आइपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स पहले और राजस्थान रॉयल्स सातवें पायदान पर है।