कानपुर। भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पुरुष बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध गई। भारत के दो बड़े स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई। एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम से बीच इन दोनों ने शादी की। कुछ समय पहले ही इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने अपनी शादी का एलान सोशल मीडिया के जरिए किया। इसके लिए पहले ही 16 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। हालांकि कयास ने लगाए जा रहे थे कि दोनों की शादी भव्य अंदाज में होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साइना ने अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।

दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल भी खेल जगत की मशहूर जोड़ी मानी जाती है। भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका  और कार्तिक की मुलाकात 2013 में हुई थी। जल्द ही दोनों ने सगाई कर ली, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया। कार्तिक और दीपिका का लगभग दो साल तक अफेयर रहा। दिनेश के लिए दीपिका काफी लकी रही हैं। साल 2014 की आईपीएल नीलामी में दिनेश कार्तिक को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.50 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था। वहीं साल 2015 में दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.5 करोड़ की बोली लगाई। आईपीलए खत्म होते ही अगस्त 2015 में दोनों ने शादी कर ली। दीपिका क्रिश्चियन हैं, जबकि दिनेश हिंदू हैं, इसलिए दोनों ही धर्मों के रीति-रिवाजों से उनकी दो बार शादी हुई। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीतिरिवाज और फिर 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार फेरे लिए।
साइना नेहवाल ने परुपल्ली कश्वप से की शादी,ये हैं खेल जगत के 5 मशहूर स्पोर्ट्स कपल
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक

भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक भी फेमस स्पोर्ट्स जोड़ियों में शुमार हैं। इन दोनों ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी। सानिया ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 2003 में की। सानिया ने बतौर जूनियर खिलाड़ी 10 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब अपने नाम किए थे। सीनियर टूर्नामेंट की बात की जाए तो सानिया ने तीन ग्रैंड स्लैम मिक्स्ड डब्ल्स जीता है, जिसमें यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल हैं। सानिया जब 18 साल की थीं, तभी उन्हें खेल के सबसे बड़े 'अर्जुन अवार्ड' से सम्मानित किया गया था। वहीं शोएब मलिक की बात करें तो वह पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार हैं।
साइना नेहवाल ने परुपल्ली कश्वप से की शादी,ये हैं खेल जगत के 5 मशहूर स्पोर्ट्स कपल
अंजू बाॅबी जार्ज-राॅबर्ट बाॅबी जाॅर्ज
भारतीय महिला एथलीट अंजू और बॉबी की मुलाकात साल 1996 में भारत में स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया में एक ट्रैनिंग कैंप के दौरान हुई थी। जहां यह दोनों नेशनल कोच पी.टी.जोसेफ के अंडर में ट्रेनिंग ले रहे थे। पहली मुलाकात में ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। कैंप में कड़ी मेहनत के बावजूद 1998 एशियन गेम्स में अंजू क्वॉलीफाई करने से चूक गईं। तब बॉबी को अहसास हुआ कि, अंजू को अभी और मेहनत की जरूरत है। इसकी जिम्मेदारी बॉबी ने खुद अपने कंधो पर ली और अंजू को ट्रेनिंग देना शुरु कर दिया। कोच बनने के कुछ समय बाद ही अंजू और बॉबी ने साल 2000 में शादी कर ली।
साइना नेहवाल ने परुपल्ली कश्वप से की शादी,ये हैं खेल जगत के 5 मशहूर स्पोर्ट्स कपल
पुलेला गोपीचंद-पीवीवी लक्ष्मी
भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी रहे पुलेला गोपीचंद ने भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवीवी लक्ष्मी से 2002 में शादी की। गोपीचंद फिलहाल भारतीय बैडमिंटन कोच हैं। गोपींचद को साल 2001 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने के लिए याद किया जाता है। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के बाद यह खिताब हासिल करने वाले गोपीचंद दूसरे खिलाड़ी थे। यही नहीं वह इकलौते ऐसे शख्स हैं जिसे अर्जुन अवाॅर्ड और द्रोणाचार्य पुरस्कार एक साथ मिला। वहीं पीवीवी लक्ष्मी की बात करें तो लक्ष्मी ओलंपिक में बैडमिंटन खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थी। लक्ष्मी ने 1992 ओलंपिक में हिस्सा लिया था।
साइना नेहवाल ने परुपल्ली कश्वप से की शादी,ये हैं खेल जगत के 5 मशहूर स्पोर्ट्स कपल

जानें क्या होती है 'ड्राॅप इन' पिच, जिस पर खेला जा रहा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच


2018 में भारतीयों ने क्रिकेट से ज्यादा इस खेल को किया पसंद, ये हैं गूगल पर टाॅप 10 स्पोर्ट्स इवेंट