फिल्म 'भारत' से प्रियंका कर रहीं वापसी

प्रियंका चोपडा़ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद हॉलीवुड की ओर रुख कर लिया। फिर प्रियंका हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में ऐसा मशरूफ रहने लगीं की बॉलीवुड को तो लगता है भूल ही गईं। प्रियंका हॉलीवुड के एल्बम एक्जॉटिक और फिर इन माय सिटी में बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं। प्रियंका ने हॉलीवुड की फिल्म बेवॉच में भी काफी अच्छा अभिनय किया। इन्होंने वहां की कई सीरीज में भी काम किया पर लगता है प्रियंका फिर 'भारत' लौटना चाहती हैं। तभी तो प्रियंका ने हॉलीवुड के अपने बिजी शिड्यूल से वक्त निकाला और सलमान खान के साथ फिल्म करने को राजी हो गईं। बता दें फिल्म भारत में प्रियंका सलमान खान के साथ करीब 10 सालों के बाद नजर आएंगी।

आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे साथ

सलमान खान और प्रियंका चोपडा़ ने यूं तो कई फिल्में बॉलीवुड में एक साथ की हैं पर इस बार बात अलग है क्योंकि दोनों करीब 10 साल बाद बडे़ पर्दे पर साथ नजर आएंगे। प्रियंका चोपडा़ ने सलमान खान के साथ आखिरी बार फिल्म सलाम-ए-इश्क में रोमांस किया था। बता दें कि फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म सलाम-ए-इश्क निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रंग नहीं जमा पाई पर इसके गाने सुपर हिट साबित हुए। फिल्म का टाइटल सॉग और 'तैनू लै के मैं जावांगा' सॉग ने तो लोगों की जुबान पर कब्जा ही कर लिया था।

प्रियंका चोपडा़ हॉलीवुड से अब लौटना चाहती हैं 'भारत' में,सलमान साथ दिखेंगी 10 साल बाद

प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म

प्रियंका ने बॉलीवुड में एक आखिरी फिल्म की और फिर हॉलीवुड की ओर रुख कर लिया। प्रियंका की हॉलीवुड जाने से पहले बॉलीवुड में आखिरी फिल्म थी 'जय गंगाजल'। फिल्म जय गंगाजल में प्रियका चोपडा़ ने पहली बार किसी पुलिस वाली का किरदार निभाया था। फिल्म की खास बात तो ये थी कि फिल्म प्रकाश झा के निर्देशन में बनी है और प्रकाश झा ने एक भ्रष्ट पुलिस वाले का किरदार निभाया है। प्रकाश झा की एक्टिंग की लोगों ने खूब सराहना की। प्रियंका एक एक्ट्रेस हैं पर प्रकाश झा के लिए ये काम नया था एक्टिंग करना। फिलहाल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 49.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इन दिनों इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में हैं व्यस्त

सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका भी साथ नजर आएंगी फैंस के लिए इससे बडा़ सरप्राइज और क्या हो सकता है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी गई है। सलमान खान शूटिंग कर रहे हैं पर प्रियंका इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'ए किड लाइक जैक' की शूटिंग में व्यत हैं। इसलिए खबर है कि प्रियंका अपने हिस्से की फिल्म भारत की शूटिंग जून या जुलाई में पूरी करेंगी।  फिल्म के निर्देशन अली अब्बास फिल्म को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर कोई न कोई पोस्ट करते ही रहते हैं।

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए बडे़ ही कूल अंदाज में, रेस 3 के सेट से सामने आईं तस्वीरें

जेल से बाहर तो आ गए पर अदालत के चंगुल से न बच पाए, सलमान खान के खिलाफ फिर जारी हुआ वारंट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk