मुंबई(ब्यूरो)। सलमान खान के बहनोई और अर्पिता के पति आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में जारी किया था। जब खान फैमिली के इतने सारे फैक्टर इस फिल्म से जुड़े हों तो इस परिवार को लेकर चटपटी खबरें सामने तो आएंगी ही। क्या आप जानते हैं कि जब अर्पिता ने अपने भाइयों सलमान, अरबाज और सोहैल को अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से मिलवाया था तो उनका कैसा रिएक्शन था? 
सलमान ने किया खुलासा 
हाल ही दिल्ली में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में खुद सलमान ने इस बारे में कई रोचक खुलासे किए। सलमान ने यह वाकया बताया, 'अर्पिता का मैरिज प्रपोजल भी कुछ-कुछ उनकी बहन अलवीरा के प्रपोजल की तरह ही था। इस तरह के सारे प्रपोजल हमारे सामने अलसुबह ही आए हैं। जिस दिन अर्पिता हमसे मिलाने के लिए आयुष को लेकर आई थी, उस सुबह हम सभी भाई काफी देर से जागे थे। उस समय हम एक फिल्म पर काम कर रहे थे, जिसका नाम 'माइ पंजाबी निकाह' था, जो अब भी अंडर प्रोडक्शन है। उस फिल्म के लिए हम कोई नया लड़का देख रहे थे। सोहैल ने मुझे उस समय सलाह दी कि उन्होंने जिम में एक लड़का देखा है। वह 'माइ पंजाबी निकाह' के लिए बिल्कुल सही होगा। मैंने कहा- जल्द उसे साइन कर लो। पर वह बंदा गायब हो गया। 
जिम वाला लड़का ही था आयुष 
एक सुबह अर्पिता ने आयुष शर्मा को हमसे मिलवाया। अर्पिता ने कहा कि वह उनसे शादी करना चाहती हैं। थोड़ी हिचक के बाद हम लोग अर्पिता के निर्णय पर राजी हो गए। इसके बाद सोहैल ने मुझे बताया कि मैंने तुम्हें 'माइ पंजाबी निकाह' के लिए जिस जिम वाले लड़के के बारे में बताया था, यह वही लड़का है। मेरा रिएक्शन था, वाह.. बहुत बढि़या, अब तो हमारी फिल्म फ्री में बन जाएगी।' इसके बाद की कहानी सभी के सामने हैं। अर्पिता और आयुष की 2014 में शादी हुई। उनकी शादी का आयोजन उस समय बॉलीवुड का एक ग्रैंड इवेंट था। 

मुंबई(ब्यूरो)सलमान खान के बहनोई और अर्पिता के पति आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में जारी किया था। जब खान फैमिली के इतने सारे फैक्टर इस फिल्म से जुड़े हों तो इस परिवार को लेकर चटपटी खबरें सामने तो आएंगी ही। क्या आप जानते हैं कि जब अर्पिता ने अपने भाइयों सलमान, अरबाज और सोहैल को अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से मिलवाया था तो उनका कैसा रिएक्शन था? 

सलमान ने किया खुलासा 

हाल ही दिल्ली में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में खुद सलमान ने इस बारे में कई रोचक खुलासे किए। सलमान ने यह वाकया बताया, 'अर्पिता का मैरिज प्रपोजल भी कुछ-कुछ उनकी बहन अलवीरा के प्रपोजल की तरह ही था। इस तरह के सारे प्रपोजल हमारे सामने अलसुबह ही आए हैं। जिस दिन अर्पिता हमसे मिलाने के लिए आयुष को लेकर आई थी, उस सुबह हम सभी भाई काफी देर से जागे थे। उस समय हम एक फिल्म पर काम कर रहे थे, जिसका नाम 'माइ पंजाबी निकाह' था, जो अब भी अंडर प्रोडक्शन है। उस फिल्म के लिए हम कोई नया लड़का देख रहे थे। सोहैल ने मुझे उस समय सलाह दी कि उन्होंने जिम में एक लड़का देखा है। वह 'माइ पंजाबी निकाह' के लिए बिल्कुल सही होगा। मैंने कहा- जल्द उसे साइन कर लो। पर वह बंदा गायब हो गया। 

जिम वाला लड़का ही था आयुष 

एक सुबह अर्पिता ने आयुष शर्मा को हमसे मिलवाया। अर्पिता ने कहा कि वह उनसे शादी करना चाहती हैं। थोड़ी हिचक के बाद हम लोग अर्पिता के निर्णय पर राजी हो गए। इसके बाद सोहैल ने मुझे बताया कि मैंने तुम्हें 'माइ पंजाबी निकाह' के लिए जिस जिम वाले लड़के के बारे में बताया था, यह वही लड़का है। मेरा रिएक्शन था, वाह.. बहुत बढि़या, अब तो हमारी फिल्म फ्री में बन जाएगी।' इसके बाद की कहानी सभी के सामने हैं। अर्पिता और आयुष की 2014 में शादी हुई। उनकी शादी का आयोजन उस समय बॉलीवुड का एक ग्रैंड इवेंट था। 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk