- फायरिंग और पथराव के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस

- देर रात संजयनगर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, पुलिस मौके पर

क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ :

संजय नगर में रविवार की रात को दो पक्ष कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट, फायरिंग व पथराव हुआ। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने शुरू की जांच

संजय नगर में रात को रिंकू वाल्मीकि व अतुल जोशी के पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ही फायरिंग हुई जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। अतुल जोशी पक्ष के नितिन का आरोप है कि रात को अतुल की बहन काम करके घर लौट रही थी। इसी दौरान रिंकू वाल्मीकि व उसके साथी खली, छिछड़ा, अरुण, आकाश, अतुल, हनी व सनी आदि आ गए। आरोप है इन सभी लोगों ने उससे छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए और गाड़ी में डाल लिया। इधर रिंकू वाल्मीकि की तरफ से मुन्ना, लल्ला, रोहित नेता, राहुल जोशी के खिलाफ घर में घुसकर पत्‍‌नी से छेड़छाड़ व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। दोनों पक्ष एक बार दिन में भिड़े। इसके बाद रात डेढ़ बजे फिर आमने-सामने आ गए। पहले अतुल जोशी के घर दूसरे पक्ष ने हमला बोला। फिर अतुल जोशी ने रिंकू वाल्मीकि के घर पर हमला बोला। पथराव और फायरिंग होने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने घायलों का हॉस्पिटल में मेडिकल कराया। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।