RANCHI: एस्थेटिक बुटीक की ओर से महिलाओं द्वारा सावन मनभावन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फैशन डिजाइनर आस्था किरण और सीएमडी रंजीत रंजन की देखरेख में यह आयोजन बड़गाई स्थित बुटीक सेंटर में हुआ। सेंटर में पहली बार हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा स्वे डांस एकेडमी की भी स्थापना की गई। सावन क्वीन में रेणु देवी विनर बनीं। जबकि अनिता फ‌र्स्ट रनरअप और मंजू सेकेंड रनरअप रहीं। एस्थेटिक एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से ड्राइंग और डांस कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। डांस में बच्चों में आयशा फ‌र्स्ट, समृद्धि सेकेंड और अनुष्का राज थर्ड रहीं। साथ ही ग्रुप डांस में देश रंगीला-रंगीला पर स्वे डांस एकेडमी को प्राइज दिया गया। इसके अलावा ड्राइंग में काजल फ‌र्स्ट, एंजेल सेकेंड और नेहा को थर्ड प्राइज मिला। ग्रुप बी में हंसिका फ‌र्स्ट और वैष्णवी सेकेंड रहीं।

फैशन प्वाइंट एग्जीबिशन शुरू

मेन रोड स्थित होटल कैपिटोल हिल में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने फैशन प्वाइंट एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। कहा कि एग्जीबिशन रांचीआइट्स को लेटेस्ट फैशन से रूबरू कराता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस एग्जीबिशन में पहले दिन से ही भीड़ देखी गई। एग्जीबिशन में देशभर के डिजाईनर काफी तैयारी के साथ बेहतरीन कलेक्शन लेकर आए हैं। अगर आप दुर्गापूजा को लेकर एक्सक्लूसिव साडि़यां एवं डिजाइनर वेस्टर्न वियर, प्योर जॉर्जेट सूट, नेट गराड़ा लहंगा, डिजाईनर ब्लाउज, कुर्ता, खादी प्लाजो नेट समेत अन्य आइटम्स उपलब्ध हैं। एग्जीबिशन 19 अगस्त तक चलेगा।

कल्चुरी सेवा संस्थान का सावन महोत्सव कल

कल्चुरी सेवा संस्थान के तत्वाधान में जायसवाल, व्याहुत कलवार, शौंडिक, चौधरी के अलावा समस्त कल्चुरी राजवंशी समाज के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसके तहत कल्चुरी महिला सावन महोत्सव और मेधावी स्टूडेंट्स का सम्मान 19 अगस्त को श्री रतन लाल जैन स्मृति भवन में किया जाएगा। इस दौरान क्विज, पेंटिंग, डांस कॉम्पटीशन होंगे। वहीं महिलाओं के लिए सावन क्वीन, मेहंदी के अलावा रैंप वाक भी होगा। सावन महोत्सव को लेकर ग्रीन साड़ी ड्रेस कोड तय किया गया है। वहीं कैंडिडेट्स की एंट्री फ्री रखी गई है। कार्यक्रम को सफल बनान के लिए सूरज प्रसाद जायसवाल, ललित कुमार चौधरी और शारदा सुमन जुटे हुए हैं।