शरद पूर्णिमा की रात को सबसे उज्जवल चांदनी छिटकती है। चांद की रोशनी में सारा आसमान धुला नज़र आता है। ऐसा लगता है मानो बरसात के बाद प्रकृति साफ और मनोहर हो गयी है। माना जाता है कि इसी धवल चांदनी में मां लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण के लिए आती हैं।

शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा की मध्य रात्रि के बाद मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर बैठकर धरती के मनोहर दृश्य का आनंद लेती हैं। इस वर्ष शरद पूर्णिमा बुधवार को यानी 24 अक्टूबर को है।

शरद पूर्णिमा को हुआ था माता लक्ष्मी का जन्म

शरद पूर्णिमा 2018: मां लक्ष्मी,श्रीकृष्ण और कार्तिकेय से जुड़ी हैं ये मान्यताएं,जानें इनका महत्व?

1. ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए देश के कई हिस्सों में शरद पूर्णिमा को लक्ष्मी पूजन किया जाता है।

शरद पूर्णिमा के दिन रासलीला

शरद पूर्णिमा 2018: मां लक्ष्मी,श्रीकृष्ण और कार्तिकेय से जुड़ी हैं ये मान्यताएं,जानें इनका महत्व?

2. द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, तब मां लक्ष्मी राधा रूप में अवतरित हुई। भगवान श्री कृष्ण और राधा की अद्भुत रासलीला का आरंभ भी शरद पूर्णिमा के दिन माना जाता है।

कुमार कार्तिकेय का जन्म

शरद पूर्णिमा 2018: मां लक्ष्मी,श्रीकृष्ण और कार्तिकेय से जुड़ी हैं ये मान्यताएं,जानें इनका महत्व?

3. शैव भक्तों के लिए शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कुमार कार्तिकेय का जन्म भी शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसी कारण से इसे कुमार पूर्णिमा भी कहा जाता है। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में इस दिन कुमारी कन्याएं प्रातः स्नान करके सूर्य और चन्द्रमा की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इससे योग्य पति प्राप्त होता है।

— ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र, शोध छात्र, ज्योतिष विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

इस वन में हर रात गोपियों संग महारास रचाते हैं श्रीकृष्ण, देखने वाला हो जाता है पागल

शुक्रवार को मां दुर्गा और माता लक्ष्मी को लगाएं ये भोग, जल्द होंगी प्रसन्न

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk