VARANASI: ऊं सांई सेवा संस्थान नदेसर की ओर से सांई बाबा की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में रथों पर श्रीराम, परशुराम, शंकरजी, कृष्ण जी आदि देवताओं की आकर्षक झांकियां सजायी गयी थीं। भक्तगण अपने हाथों में लाल, नारंगी व पीले रंग के झंडे लिये झूमते गाते चल रहे थे। शाम को बाबा के भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। शोभायात्रा में एमएलए अजय राय व रविन्द्र जायसवाल, मेयर रामगोपाल मोहले सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल थे। संचालन मंदिर के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने किया।