-देवरिया बाईपास की घटना, अज्ञात पर मुकदमा

-कार का टायर बदलने के दौरान चला दी गोली

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र: टीपीनगर में पेट्रोल पंप पर तेल भराने के विवाद में मनबढ़ों ने कार सवारों पर गोली दाग दी। घटना शनिवार रात 11 बजे कैंट एरिया में देवरिया बाईपास पर हुई। फायरिंग में घायल पॉलीटेक्निक स्टूडेंट को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन में जुटी है। इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लेकिन जांच पड़ताल खोराबार पुलिस को सौंप दी जाएगी।

दोस्तों संग खाना गया था पालीटेक्निक स्टूडेंट

बड़हलगंज के टाड़ा के सतीश सिंह का बेटा अमन गीडा में प्राइवेट इंस्टीट्यूट से पालीटेक्निक कर रहा है। रुस्तमपुर में किराए के कमरे में रहने वाला अमन सिंह अपने दोस्तों संग कार से होटल में भोजन करने गया था। रात में करीब 11 बजे टीपी नगर में पेट्रोल पंप पर कार में तेल भराने पहुंचा। उसी समय पेट्रोल पर आए फोर व्हीलर सवार युवकों ने तेल भराने को लेकर कहासुनी हो गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बीच बचाव करके मामला शांत करा दिया।

पहिया बदलने के दौरान पहुंचे मनबढ़

पेट्रोल पंप से दोस्तों संग अमन कमरे पर लौट रहा था। देवरिया बाईपास मोड़ पर अचानक कार का पहिया दग गया। अमन और उसके दोस्त स्पेनी बदलने लगे। तभी स्कूटी सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। अमन के दाहिने हाथ के पंजे के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। अमन और उसके दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मेडिकल भेज दिया। अमन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।

युवक ने हमले की सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घटनास्थल खोराबार थाना क्षेत्र में है। इसलिए विवेचना ट्रांसफर कर दी जाएगी।

रवि कुमार राय, एसएचओ, कैंट