कानपुर। हाल ही में बंगाल की खाड़ी से तितली चक्रवात उठने से ओडिशा का बुरा हाल हुआ। इसके बाद बाद अरब सागर में लो प्रेशर की वजह से चक्रवात 'लुबान'  बना लेकिन यह कोई खास विकराल रूप नहीं धारण कर सका। लुबान कुछ समय बाद ही कमजोर पड़ गया लेकिन एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा है।

बादल गरजने के साथ बिजली चमकेगी

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज भी बीते दो दिनों की तरह ही जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार बने हैं। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत की बात करें तो आज यहां आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के दक्षिण में आंतरिक इलाके, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका है। बादल गरजने के साथ बिजली चमकेगी।


मौसम : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तर भारत में यहां बारिश की आशंका,आंधी-तूफान से इन राज्यों का बुरा हाल

कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहे
वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कल भी केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश के तटीय इलाकों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और जम्मू एवं कश्मीर में अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा असम,  मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भी कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहे।

नमी होने से कुछ जगहों पर मौसम में ठंडक
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश और हवाओं में नमी होने से कुछ जगहों पर मौसम में ठंडक होने लगी है। हालांकि बावजूद इसके कुछ इलाके ऐसे हैं जहां धूप और गर्मी से अभी भी बुरा हाल है। कल के मौसम पर नजर डालें तो देश में सबसे गर्म इलाका गुजरात का भुज रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश का मांडला देश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बिगाड़ेगा मौसम का मिजाज, उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश की आशंका

मौसम : चक्रवात का असर, दक्षिण भारत में गरज के साथ भारी बारिश

 

National News inextlive from India News Desk