कानपुर। बीती रात यानी की 5 अगस्त को रणवीर सिंह की बहन रतिका का जन्मदिन था। रणवीर बहन की बर्थडे पार्टी में दीपिका को साथ लेकर पहुंचे। इस मौके पर रणवीर, दीपिका और रतिका ने जम के पार्टी में मौज मस्ती की। रतिका की बर्थडे पार्टी में कुछ करीबी फ्रेंड्स और फैमिली ने ही हिस्सा लिया। वहीं पार्टी से तीनों की धमाल मचा देने वाली तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। कहीं रणवीर दीपिका के साथ डांस करते दिख रहे हैं तो कहीं दीपिका रतिका को बर्थडे किस देते नजर आ रही हैं। यहां देखें तीनों की मस्ती भरे वीडियोज...


रणवीर-दीपिका की वेडिंग डेट कनफर्म
रणवीर और दीपिका रतिका की बर्थडे पार्टी से पहले विदेश में एक दूसरे का हाथ थामें स्पॉट हुए थे। प्रियंका और निक के बाद ये दोनों भी उन्हीं की राह पर चल पडे़ हैं। दरअसल पहले प्रियंका-निक की गुपचुप सगाई और फिर शादी की खबरें सामने आईं। इसके बाद रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की वेडिंग डेट भी आ गई। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर-दीपिका की शादी की तारीख 10 नवंबर है। फिलहाल दीपिका ने फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के बाद से अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। वहीं रणवीर फिल्म 'सिंबा' और 'गलीब्वॉय' में मुख्य रोल में नजर आने को बिल्कुल तैयार हैं।


मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे हाथ थामें
एक इंस्टाग्राम वायरल वीडियो में पहले रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण विदेश में सड़क पर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों वहां से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर भी हाथों में हाथ डाले ही दिखे। ये कपल इन दिनों जहां भी स्पॉट होता है एक दूसरे का हाथ ही पकड़े रहता है। चाहे कोई भी जगह हो रणवीर दीपिका को अपना प्यार दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते इसलिए हर वक्त उनका हाथ थामे दिख जाते हैं। फिलहाल इनकी शादी की खबरें और वेडिंग डेट की कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, पर फैंस और इंस्टाग्राम यूजर का इनकी तस्वीरें देख कर तरह-तरह के कयास लगाना जारी है।
रणवीर सिंह ने दीपिका संग बहन रतिका की बर्थडे पार्टी में कुछ इस तरह मचाया धमाल

तस्वीरें : मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका-रणवीर ने थामा एक दूसरे का हाथ, ये सेलेब कपल भी हाल में दिखे हाथों में हाथ डाले


प्रियंका-निक के बाद अब दीपिका-रणवीर भी हाथों में हाथ डाले दिखे, शादी की डेट हुई कनफर्म

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk