agra@inext.co.in
AGRA.:
ताजनगरी आ रहीं सिंगर शिवानी भाटिया की यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार आगे चल रहे वाहन से बुरी तरह टकरा गई। शिवानी के साथ उनके पति निखिल भाटिया भी थे। उन्हें निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली शिवानी भाटिया (24) पति निखिल भाटिया के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए सोमवार को आईटेन कार से निकली थीं। मथुरा के सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के समीप उनकी कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। तेज आवाज के साथ हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर मदद को दौड़ पड़े। बताया गया कि शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनके पति गंभीर हालत में घायल हो गए। उन्हें मथुरा के नयति हॉस्पीटल में भर्ती क राया गया है। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्यक्रम में श्रिकत करने आगरा आ रहीं थीं।