कानपुर। देश में इन दिनों मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दिनों जम्मू-कश्मीर में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से यहां हालात बिगड़े हैं। आज भी यहां बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जम्मू-कश्मीर के आसपास के इलाके भी चपेट में हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में बदलते मौसम के मिजाज का असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट और ठंड मेें इजाफा होगा

तापमान सामान्य से थोड़ा कम होने की संभावना
वहीं अगर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत पर के तापमान पर नजर डालें तो यहां रात के समय तापमान सामान्य से थोड़ा कम होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान यहां ऐसा ही मौसम रहेगा। देश के बाकी हिस्सों अगले 72 घंटों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होते नहीं दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमानों के मुताबिक देश के बाकी प्रमुख हिस्सों में माैसम शुष्क रहेगा। कोहरे को देखें ताे आज हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह कोहरे की चादर चढ़ी रहेगी। वहीं आज उत्तरी मैदानी इलाकों में भी सुबह के समय कोहरे की धुंध छाई रहेगी।

 

 

National News inextlive from India News Desk