शादी के लिए चार तारीखें कनफर्म

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर दीपिका ने अब तक अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है पर उनके घर में छुप-छुप कर शादी की तैयारियां चल रही हैं। दीपिका और रणवीर अपनी शादी को लेकर गॉसिप नहीं चाहते और इसलिए दोनों ने तय किया है कि वो अपनी शादी को प्राइवेट रखेंगे। कहा जा रहा है कि शादी में सिर्फ फैमली और करीबी ही शामिल होंगे और लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं होगी। दोनों विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं और फिर इंडिया लौट कर रिसेप्शन पार्टी देगें। इंडिया में इनकी शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टीज की बात सामने आई है जिसमें से एक मुंबई में तो जरूर होगी। रिपोर्ट के अनुसार सितम्बर और दिसंबर के बीच चार तारीखें फाइनल की गई हैं जिनमें से किसी में भी ये दोनों शादी कर सकते हैं।

तो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

तो क्या शादी के बाद विरुष्का के पडो़सी बनेंगे

खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ दिनों पहले ही एक सोसाइटी में घर ढूंढने पहुंचे थे। ये जगह थी वर्ली ओमकार 1973, यहां पर विराट और अनुष्का पहले से ही अपना घर बसाये बैठे हैं और अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बारी है। यहां रणवीर न सिर्फ दीपिका बल्कि अपने पैरेंट्स को भी लेकर पहुंचे थे। ये प्रापर्टी रणवीर के घरवालों को बहुत पसंद आई है पर अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रणवीर सिंह और दीपिका यहां प्रापर्टी खरीदेंगे की नहीं। अगर रणवीर सिंह यहां प्रापर्टी खरीदते हैं तो जल्द ही विराट के पडो़सी बन जाएंगे।  

तो क्या शादी के बाद विराट और अनुष्का के पडो़सी बन जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

इस तरह शुरू हुई इनकी लव स्टोरी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दोस्ती की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के शूटिंग सेट से हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर अगले पांच साल तक इनका रिश्ता चला फिर दोनों ने शादी करने की ठान ली। फिलहाल दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने से बचते हैं। वैसे कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण जब यूएस में थीं तब वो रणवीर सिंह को लेकर काफी प्रोटेक्टिव दिखीं और उनके प्रति काफी भरोसेमंद भी नजर आईं। कहा जा रहा था की दोनों ने जनवरी में श्रीलंका में सगाई भी कर ली। इस बात पर रणवीर सिंह और दीपिका ने अपना मुंह नहीं खोला जैसे अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चुप रहते हैं।

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की ये चीज है सबसे बोरिंग

रणवीर सिंह ने दीपिका को छोड़ ये किसे 'आई लव यू' कह डाला, जोया अख्तर ने 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म होने का किया खुलासा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk