इस कोरियोग्राफर के साथ होगी संगीत की तैयारी
खबरों के मुताबिक सोनम कपूर सालों के रिलेशनशिप के बाद अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 7 मई को सात फेरे लेंगी। सोनम कपूर की शादी को लेकर बॉलीवुड में अलग अलग तरह की गॉसिप हो रही है। इस वेडिंग के बारे में हर कोई जानने को तैयार बैठा है कि सोनम की शादी में कैसी सजावट होगी। सोनम और आनंद शादी के दिन कैसे दिखेंगे। क्या अनुष्का-विराट की तरह सोनम-आनंद भी नये वेडिंग गोल्स सेट करेंगे। शादी कहां होगी और इस वेडिंग में कौन से बॉलीवुड सेलेब्रिटी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस तरह के सवाल सोनम के फैंस के मन में जरूर आ रहे होगें। खबरों के अनुसार सोनम के शादी के संगीत के लिए अनिल कपूर सहित कई सेलेब्स मुंबई के जूहू स्थित घर में डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि डांस के लिए सभी को फराह खान ट्रेनिंग दे रही हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर के डिनाइनज का भी राज खुल गया है।

ये डिजाइनर करेंगी सोनम का वेडिंग लंहगा तैयार
एक वेबसाइट के मुताबिक सोनम कपूर ने अपनी वेडिंग लंहगा डिजाइनर की ओर इशारा कर दिया है। कहा जा रहा है कि सोनम का वेडिंग लंहगा डिजाइन करने वाली डिजाइनर अनामिका हो सकती हैं। दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने दुल्हन के लिबास में डिजाइनर अनामिका खन्ना के साथ फोटो शूट कराया था जो एक मैगजीन के कवर पर छपी थी। फिर कुछ समय बाद डिजाइनर अनामिका ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा 'सोनम कपूर कही रही हैं कि वो अनामिका खन्ना के साथ जाएंगी।' बता दें कि इस फोटो शूट में अनामिका ने सोनम के लिए लंहगा डिजाइन किया था। यही लाइन मैगजीन के कवर पर भी तस्वीर के लेफ्ट साइट में लिखी हुई है। अनामिका के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनम की शादी में उनका लंहगा अनामिका ही डिजाइन करेंगी।
सोनम कपूर की शादी में कौन होगा कोरियोग्राफर और ड्रेस डिजाइनर से लेकर जानें बॉलीवुड मेहमानों की पूरी लिस्ट
ये मेहमान सोनम की शादी में आ कर लगाएंगे चार चांद
सोनम की शादी की काफी सारी तैयारियां हो चुकीं हैं और इसी के साथ वेडिंग फंग्शन में आने वाले लोगों की लिस्ट भी तैयार हो गई है। सोनम बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं तो बॉलीवुड से कई बडी़ हस्तियां शिरकत करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड से सोनम कपूर के कजिन अर्जुन कपूर, खुशी कपूर , अंशुला कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम की अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की पूरी टीम को न्योता दिया जाएगा। बता दें की सोनम के साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर और स्वरा भाष्कर भी शामिल हैं जो शादी में आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि सोनम की शादी में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सलमान खान भी शिरकत कर सकते हैं। हो सकता है कि आलिया समेत सैफ अली खान, करण जौहर और करिश्मा कपूर भी वेडिंग नाइट में सोनम की शादी का हिस्सा बनें।
सोनम कपूर की शादी में कौन होगा कोरियोग्राफर और ड्रेस डिजाइनर से लेकर जानें बॉलीवुड मेहमानों की पूरी लिस्ट

 

रियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हन

देश छोड़ विदेश में आनंद संग घर बसाएंगी सोनम कपूर, लंदन में खरीदा नया घर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk