कानपुर। अपनी शादी से लेकर कांस के रेड कारपेट तक बॉलीवुड की फैशनिस्टा एक्ट्रेस सोनम कपूर का जलवा हर जगह दिख रहा है। सोनम न्यू लुक ट्राई करने के लिए फैशन में नए-नए एक्सपेरीमेंट्स किया करती हैं।


- कांस 2018 के रेड कारपेट पर सोनम कभी ब्लैक एंड वाइट पोल का डॉट ड्रेस पहने नजर आईं, तो कभी वाइट गाउन में दिखीं। कभी लूज वाइट शर्ट पहने दिखीं तो कभी योलो और बीजी गाउन में खूबसूरती बिखेरी।


- सोनम कांस 2018 में वाइट कलर की लूज शर्ट और ब्लू डेनिम लुक में काफी क्यूट लगीं। सोनम के हाथों और पैंरों में लगी मेंहदी दिखाई दे रही है। जो सोनम के वेस्टर्न लुक पर अच्छी लग रही है।


- सोनम ने इस कांस में कई लुक ट्राई किए हैं। अपने एक लुक में तो सोनम ने वाइट और रेड कलर की स्ट्राइप ड्रेस भी पहनी थी। इसके साथ ही गोगल्स लगाए हुए थे। सोनम की इस तस्वीर को देख कर उनका अलग ही स्वैग झलक रहा है।


- सोनम ने प्रिंटेड गाउन पहन पहना है जिसका ऊपरी हिस्सा नेट के क्लोथ पीस से बना है और काफी खूबसूरत लग रहा है। इसी के साथ सोनम ने अपने हाथों में रेड कलर का क्लच भी पकडा़ हुआ था। सोनम इस गाउन में काफी क्यूट लग रही हैं।


- सोनम की कांस 2018 की स्टाइलिंग की बात की जाए तो इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी पूरी जिम्मेदारी रेखा कपूर और दीपकाइले पर थी। वहीं उनके असिस्टेंट के तौर पर वहां नम्रता रस्तोगी भी मौजूद रहीं। मेकअप आर्टिस्ट्स की बात करें तो नम्रता ने असिस्ट करने के साथ-साथ इनके मेकअप पर पूरा काम संभाला।


- बता दें खबरों के मुताबिक सोनम ने अपनी शादी का मंगलसूत्र खुद ही डिजाइन किया है। सोनम ने अपने मंगलसूत्र में अपनी और आंनद की राशि की बनी आकृति को मंगलसूत्र के काले धागों के बीच पिरोया है।


कांस 2018 : आनंद से शादी करने के बाद अब कांस के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने दिखाया फैनिस्टा अवतार, देखें तस्वीरें

कांस 2018 : रविवार को रेड कारपेट पर एश्वर्या अकेली नहीं बेटी आराध्या के साथ करती दिखीं वॉक, देखें तस्वीरें

 

 

 

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk