पांच वार्डो में एक साथ शुरू करना था डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

दूसरे वार्ड के एक ही मोहल्ला किया कूड़ा कलेक्शन

Meerut। हैदराबाद की कंपनी द्वारा डोर टू डोर कलेक्शन केवल एक ही वार्ड में चल रहा है। जबकि कंपनी को पांच वार्डो में एक साथ कूड़ा कलेक्शन करना था। गुरुवार को दूसरे वार्ड में कंपनी ने काम शुरू किया लेकिन वहां एक ही मोहल्ले में कूड़ा कलेक्शन किया।

कैलाशपुरी में होगा शुरू

कंपनी शुक्रवार से कैलाशपुरी वार्ड 67 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू करने का दावा कर रही है। यह तीसरा वार्ड होगा, जिसमें कंपनी कूड़ा कलेक्शन करेगी।

जैसे-जैसे संसाधन मिल रहे हैं, वैसे-वैसे वार्डो में कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। इस माह के अंत तक सभी पांच वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा।

गौरांग सिंघल, मैनेजर, मेरठ सिटीजन फोरम

काम शुरू हो गया है। दो वार्डो में काम चल रहा है। तीसरे में भी शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। लोगों का अच्छा रेसपांस मिली रहा है। शेष वार्डो में भी इसी माह में शुरू हो जाएगा। रोजाना इसकी मॉनिटरिंग हो रही है।

डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम