- एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी प्रविंद गुप्ता जीते
- डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मनबीर की जीत
देहरादून, छात्र संघ चुनावों के लिए शनिवार का दिन प्रदेश में ऐतिहासिक रहा। एक ही दिन प्रदेश की 5 यूनिवर्सिटी, 101 गर्वन्मेंट कॉलेज और 50 प्राइवेट कॉलेजों में वोटिंग हुई। देर शाम देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज को छोड़कर सभी के परिणाम घोषित कर दिए गए। कई कॉलेजों में निर्दलीय तो कुछ कॉलेजों में एबीवीपी ने जीत का परचम लहराया। एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने भी कई कॉलेजों में जीत दर्ज की। ऐसे में पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव में मिला जुला असर रहा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब सब की निगाहें डीएवी पीजी कॉलेज के रिजल्ट पर टिकी हैं। डीएवी में आज वोट काउंटिंग होगी।
एसजीआरआर में बागी विजेता
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी प्रविंद गुप्ता ने बाजी मारी। प्रविंद को 550 वोट मिले, एनएसयूआई की गौरांगना क्षेत्री को 212 वोटों से ही संतोष होना पड़ा। एबीवीपी के गिरीश भट्ट 106 वोट पर ही सिमट गए। महासचिव पद पर भी निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा रहा। महासचिव पर आर्यन के बागी अकमल अली ने जीत दर्ज की है। अकमल अली को 464 वोट पड़े, जबकि शिवांग प्रताप राणा को 375 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर मो। आसिफ, सहसचिव पद पर दीपा, कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी, और विवि प्रतिनिधि के लिए दमनजीत सिंह ने जीत दर्ज की है। इससे पहले एसजीआरआर पीजी कॉलेज में 1269 में से 879 स्टूडेंट्स ने अपने मत का प्रयोग किया। एसजीआरआर में 69.26 प्रतिशत वोट पडे़।
यह रही वोट की गणित
टोटल वोटर-1269
वोट पडे़-879
वोट प्रतिशत-69.26
अध्यक्ष
प्रविंद गुप्ता- 550
गौरांगना क्षेत्री- 212
महासचिव
अकमल अली-464
शिवांग प्रताप राणा-375
एबीवीपी का खुला खाता
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा किया। एबीवीपी के मनबीर सिंह को 790 वोट मिले। जबकि, सुधांशु जोशी को 128 वोट से ही संतोष करना पड़ा है। 15 स्टूडेंट्स ने नोटा का भी प्रयोग किया। महासचिव पद पर निर्दलीय शिवम जोशी ने जीत हासिल की है। शिवम को 375 वोट पड़े, जबकि बिष्ट अंकित सिंह जगत सिंह को 342 वोट पड़े, यहां 10 वोट नोटा को मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष श्रुति चौहान, सह सचिव अमित सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अजय नेगी और विवि प्रतिनिधि रोहन जोशी चुने गए हैं। डीबीएस पीजी कॉलेज में कुल 1524 में से 934 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां कुल 60.23 प्रतिशत वोट पड़े।
वोट की गणित
कुल वोटर- 1524
वोट पड़े- 934
वोट प्रतिशत- 60.23
अध्यक्ष
मनबीर सिंह-790
सुधांशु जोशी-128
महासचिव
शिवम जोशी- 375
बिष्ट अंकित सिंह जगत सिंह -342