-राष्ट्रीय संगोष्ठी में दिव्यांगों के विकास पर हुई चर्चा

PRYAGRAJ: शारीरिक एवं मानसिक दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों को समर्पित संस्था त्रिशला की ओर से सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए प्रयाग संगीत समिति में रविवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने सेरेब्रल पाल्सी से पीडि़त बच्चों के इलाज में किए जा रहे नए-नए प्रयोग और सफलता की चर्चा की। सेरेब्रल पॉलसी से पीडि़त बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने लोगों के मन को छू लिया।

दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री

त्रिशला फाउंडेशन के अध्यक्ष डा। जितेंद्र कुमार जैन ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ ही मंत्रालय के मुख्य आयुक्त डा। कमलेश कुमार पांडेय, राज्य आयुक्त डा। एसके श्रीवास्तव का स्वागत किया। संस्था द्वारा सेरेब्रल पाल्सी बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेरेब्रल पालसी से प्रभावित बच्चों के प्रति समाज के प्रति रवैया पर एक डॉक्यूमेंट्री का प्रजेंटेशन किया गया। डा। जेके जैन ने समाज के सभी वर्गो से सहयोग का आह्वान किया।

क्या अम्बर से सूर्य पिछड़ता है

राष्ट्रीय संगोष्ठी के बाद शाम को छू लेंगे आसमां थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। बच्चों ने फैंसी ड्रेस, भगवान है कहां तू, क्या किसी अम्बर से सूर्य पिछड़ता है गाने पर डांस प्रस्तुत किया। नई दिल्ली से आए नव उत्थान गु्रप के व्हील चेयर दिव्यांग कलाकारों द्वारा गणेश वंदना करते हुए गणपति के विभिन्न स्वरूपों को प्रदर्शित किया, फिर भरत नाट्यम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सीएस सिंह, डा। मो। कदीर, बंशी लाल पाल, डा। विनय, डा। दीपचंद्र, डा। अमित, डा। संजय, डा। योगेश, डा। सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।