RANCHI: बरियातू थाना क्षेत्र डॉक्टर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले राजेंद्र राम ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। उनके शव को रविवार सुबह पेड़ से लटकते हुए स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। बरियातू पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि राजेंद्र राम को शराब पीने की लत थी। साथ ही बीते दो दिनों से राजेंद्र राम पेट दर्द से परेशान था। इसके बाद उसने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र राम अत्यधिक शराब पीने की वजह से पेट दर्द की बीमारी से ग्रसित थे। उनके पेट का दर्द दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा था और डॉक्टर ने भी शराब नहीं पीने की सलाह दी थी। इसी बीच जब घर में उन्हें पेट दर्द हुआ तो परिवार वालों से भी कहासुनी हो गई। कहा यह भी जा रहा है कि घर वाले शराब पीने का विरोध करते थे। लेकिन इससे घर में अक्सर झगड़ा होता था। एक तो पेट का दर्द और दूसरा घर के कलह की वजह से परेशान होकर राजेंद्र राम ने सुसाइड कर ली।