- पुलिस ने आरोप के आधार पर दो लोगों को किया गिरफ्तार

- एक को भेजा जेल, दूसरे को बाद में भेजा जाएगा

Meerut : ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जिस युवक के साथ एक दिन पहले शादी की तैयारियां चल रही थी। उसके अगले ही दिन छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर दिया है। इसमें एक युवक को जेल भेज दिया गया है।

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहजहां कॉलोनी का है। जहां नूर पुत्र शमशाद की शादी पड़ोस की ही रहने वाली युवती के साथ होने वाली थी। लेकिन किसी कारण से मामला बिगड़ गया। शादी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह नूर और पड़ोस का दोस्त तौफीस लड़की से बातें कर रहे थे। लड़की की मां ने देखा और इस पर हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों पक्षों में काफी गहमागहमी हुई। लड़की पक्ष लिसाड़ी गेट थाने में पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया। लड़की पक्ष ने नूर और तौफिस पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने तौफिस को तुरंत पकड़ जेल भेज दिया। नूर शाम को पकड़ में आया। उसे बाद में जेल भेजा जाएगा।

तो इसलिए टूटी शादी

पुलिस के अनुसार लड़की और नूर में पहले से ही संबंध थे। दोनों के परिजनों को इस बारे में पहले जानकारी थी। जिसके कारण कि दोनों के परिजनों ने शादी करने पर रजामंद हो गए। सोमवार की शाम को लड़की के पिता ने नूर के पिता के सामने शर्त रखी कि घर लड़के के नाम कर दोनों को सेपरेट कर दिया जाए। जिस पर नूर के पिता शमशाद राजी नहीं हुए और शादी कैंसल हो गई।

वर्जन

लड़की और नूर में पहले से संबंध थे। लेकिन शादी टूटने के बाद लड़की के पक्ष की ओर से सुबह छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। दो लड़कों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

- रवेंद्र कुमार सिंह यादव, एसओ, लिसाड़ी गेट थाना