मुंबई में बारिश का कहर बरपा
कानपुर। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों बारिश का कहर बरपा है। यहां बीते एक सप्ताह से बारिश हो रही है। सड़कों से लेकर घरों तक पानी भरा है। घरों से निकलना दूभर है। बारिश की वजह से मुंबई में यातायात की गति धीमी कर दी है। पटरियों पर पानी भरने से कई ट्रेनों के रूट बदलने के साथ ट्रेन सेवा रद होने से भी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बीते दिनों तो यहां बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।   

भारी बारिश से मुंबई समेत उत्तर भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त,जानें अगले 24 घंटे के मौसम का हाल

भारी बारिश की संभावना जताई
वहीं उत्तर भारत में बीते दो दिनों से बारिश शुरू हो गई है। लोगों को गर्मी से काफी राहत तो मिली है लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा लगा है। कई राज्यों में तो बारिश की तेज बौछारों की वजह से भूस्खलन भी हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना रहेगी।

भारी बारिश से मुंबई समेत उत्तर भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त,जानें अगले 24 घंटे के मौसम का हाल

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक ही 13  जुलाई को राजस्थान , कोंकण , गोवा, उत्तराखंड के तटीय इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश हेागी। कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। वहीं भारी बारिश वाले इलाकों में  झारखंड, केरल,  मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम और मेघालय भी शामिल हैं।

मानसून से मुंबई बेहाल, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश की संभावना

उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहले से हो जाएं अलर्ट

National News inextlive from India News Desk