दस दिन का उत्सव
इस बार असेंबली इलेक्शन की वजह से ताज महोत्सव की डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। इस बार यह महोत्सव 16 मार्च से स्टार्ट होकर 25 मार्च तक चलेगा। दस दिन चलने वाले इस महोत्सव में लोगों को अपने फन के माहिर कलाकारों को सुनने का मौका मिलेगा। इसके अलावा हैंडीक्राफ्टस और घर के यूज की विभिन्न चीजें भी हर साल की तरह खरीद पाएंगे. 


पॉप के साथ सुफियाना
महोत्सव में कल्चरल प्रोग्राम्स की छड़ी लग जाएगी। जहां एक ओर सुफियाना कव्वाली पर लोगों को रुहानी अहसास होगा वहीं दूसरी ओर पंजाबी पॉप पर लोग खूब ठुमके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को गुदगुदाने के लिए लाफ्टर शो भी किया जाएगा। शायरी पसंद करने वाले लोगों के लिए भी कवि सम्मेलन और मुशायरे जैसे खास कार्यक्रम भी होंगे। गालिब की याद में मिर्जा गालिब रिसर्च एकेडमी की ओर से प्रोग्राम भी ऑर्गनाइज किया जाएगा।


प्ले और फैशन शो भी होंगे

महोत्सव में आईआईएफटी की ओर फैशन शो भी किया जाएगा। जिसके स्टेज पर म्यूजिक के साथ मॉडल्स की कैटवॉक देखने को मिलेगी। साथ ही विभिन्न थियेटर ग्रुप अलग अलग दिनों में प्ले भी करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सूरसदन में होंगे।


पहली बार होगी कार रैली
ताज महोत्सव को प्रमोट करने के लिए इस बार पहली बार कार रैली का आयोजन भी किया जाएगा। ताज के पीछे से शुरू हुई कार रैली शमशाबाद होते हुए राजाखेड़ा, पिनाहट समेत विभिन्न जगहों से होती हुई शिल्पग्राम पर खत्म होगी।


प्रोग्राम की डिटेल
16 मार्च फतेहपुरी सीकरी में इनॉग्युरेशन
18 मार्च को सिंगर केके की धुनों पर झूमेंगे लोग
19 मार्च को कृष्णा और सुदेश का लाफ्टर शो
20 मार्च को पंडित छन्नूलाल मिश्र का शास्त्रीय गायन होगा
21 मार्च को पंजाबी पॉप सिंगर हरभजन का प्रोग्राम
23 फरवरी को फतेहपुरी सीकरी में वडाली ब्रदर्स की सूफी कव्वाली
24 फरवरी को चंचल भारती और मुनव्वर साबरी के बीच जवाबी कव्वाली
25 फरवरी को कविता कृष्णमूति का प्रोग्राम