हिन्दू धर्म में वैसे तो कई देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है, लेकिन कुछ देवता बहुत ख़ास होते हैं। उन्ही में से एक हैं भगवान आदित्य यानी सूर्य देव। इनके बारे में कहा जाता है कि यही एकमात्र ऐसे हिन्दू देवता हैं, जिन्हें साक्षात् रूप में देखा जा सकता है। सूर्यदेव ने इस पृथ्वी पर जीवन का संचार किया है। अगर सूर्यदेव नहीं होते तो इस पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होता। इन्होंने अपनी किरणें पृथ्वी की चारों दिशाओं में फैलाकर जीवन का संचार किया है।

सूर्य से सफलता

सूर्यदेव को आरोग्य का देवता माना जाता है। सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके जीवन में सफलता, मानसिक शांति पायी जा सकती है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के अन्दर शक्ति का संचार होता है। सूर्यदेव की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र के अलावा भी कई मन्त्रों का प्रयोग किया जाता है।

सुविधानुसार करें मंत्र का जाप

सभी धर्म के लोग अपनी-अपनी प्रार्थना के दौरान किसी ना किसी मंत्र का जाप करते ही हैं। आज हम आपको सूर्यदेव की पूजा के दौरान जपने वाले कुछ महत्वपूर्ण मन्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जाप के बाद आप जीवन में सफलता प्राप्त करना शुरू कर देंगे। सूर्यदेव के किसी भी मंत्र का जाप व्यक्ति को अपनी सुविधा के अनुसार करना चाहिए।

यश और मान-सम्मान में वृद्धि का करक सूर्य

सूर्य देव के मंत्रों का करें जाप,जीवन में मिलेगी सफलता और शांति

ज्योतिशास्त्र के अनुसार सूर्य यश और मान-सम्मान में वृद्धि का करक होता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य शुभ होकर कमजोर है तो किसी भी सुर्यमंत्र का जाप करें। सूर्य के मंत्रों का जाप कम से कम 7000 बार करना चाहिए। सूर्यदेव के मंत्रों का जाप शुक्लपक्ष के रविवार से शुरू करना चाहिए। निर्धारित समय में व्यक्ति इन मन्त्रों का जाप अपनी सुविधा के अनुसार ख़त्म कर सकता है।

सूर्यदेव के मंत्र

सूर्य वैदिक मंत्र

ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च ।

हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

सूर्य तंत्रोक्त मंत्र

ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम

ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री

ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:

ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:

सूर्य नाम मंत्र

ऊँ घृणि सूर्याय नम:

पौराणिक मंत्र

जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।

तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम ।।

सूर्य गायत्री मंत्र

सूर्य देव के मंत्रों का करें जाप,जीवन में मिलेगी सफलता और शांति

ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात

सूर्य देव के अन्य मंत्र

1. अगर व्यक्ति असाध्य रोगों से परेशान है तो उसे सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।

2. अगर व्यवसाय में वृद्धि नहीं हो रही है तो सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप करना फायदेमंद होता है।

ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।।

- ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

रविवार को सूर्य को अर्घ्य देने का है खास महत्व, लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

सूर्य देव को जल अर्पण करने के हैं बड़े फायदे, किसी चीज की नहीं रहेगी कमी, जानें विधि