-सीओडी में बढ़ई था अधेड़, पत्नी दस साल पहले छोड़कर मायके में रह रही थी

-बहन के घर पर अकेले रहता था अधेड़, रूम में औंधे मुंह शव पड़ा मिला

KANPUR : बर्रा में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत हो गई। उसका शव रूम में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी और देशी शराब की बोलत मिली है। ये हत्या है या आत्महत्या या फिर हादसा। पुलिस पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट से उसकी मौत के कारण का पता चलेगा।

बर्रा के विश्वबैंक कालोनी इलाके में रहने वाले सूर्य प्रकाश (50) सीओडी में बढ़ई थे। दस साल पहले झगड़ा होने पर पत्नी उन्हें छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद से सूर्य प्रकाश अकेले थे। वो बहन के मकान में रहते थे। परिजनों के मुताबिक भतीजा बुधवार से सूर्य प्रकाश को कॉल कर रहा था, लेकिन वो फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। गुरुवार को भतीजा घर पहुंचा तो उसका मेन गेट अन्दर से बन्द था। उसने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर फोर्स समेत मौके पर गए। मेन गेट बन्द होने से एक कांस्टेबल सीढ़ी से मकान के अन्दर गया। उसने ताला तोड़कर मेन गेट को खोला। इसके बाद पुलिस अन्दर गई तो पुलिस के होश उड़ गए। वहां पर सूर्य प्रकाश का औंधे मुंह शव पड़ा था। शव के कुछ दूरी पर मेज पर अंग्रेजी शराब की दो क्वाटर और देशी शराब की एक क्वाटर रखी थी। अंग्रेजी शराब की दोनों क्वाटर खाली थी, जबकि देशी शराब की क्वाटर भरी थी। जिससे पुष्टि हो रही है कि सूर्य प्रकाश ने किसी के साथ शराब पी थी। अब पुलिस ये पता लगा रही है कि ये हत्या है या आत्महत्या या फिर हादसा। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। उसी आधार पर जांच बढे़गी।