- सरकारी हॉस्पिटल्स में नहीं हैं वेंटीलेटर

- स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड

ALLAHABAD: शहर के सरकारी हॉस्पिटल्स में स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी का इलाज ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे किया जाएगा। वेंटीलेटर नहीं होने पर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज के लिए जाना होगा। हालांकि, सीमित संसाधनों के बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी हॉस्पिटल्स में आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं।

दोनों हॉस्पिटल्स में क्भ् बेड के वार्ड बने

स्वाइन फ्लू की दहशत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बेली हॉस्पिटल दस और कॉल्विन हॉस्पिटल में पांच बेड के आइसोलेशन वार्ड बनवाए हैं। यहां पर केवल इसी बीमारी के मरीज भर्ती किए जाएंगे। सीएमओ डॉ। पदमाकर सिंह ने बताया कि दोनों हॉस्पिटल्स में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। हालांकि, वेंटीलेटर मौजूद नहीं है। बता दें कि बीमारी के सीरियस मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा जाता है। इसके लिए निश्चित तौर पर मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल की राह देखनी पड़ेगी।

कर्मचारियों को दिए गए मास्क

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हॉस्पिटल्स के कर्मचारियों व डॉक्टर्स को मास्क भी उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक जिले में एक भी मरीज का सामने नहीं आना विभागीय अधिकारियों के लिए राहत का सबब माना जा रहा है। एसआरएन हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ। करुणाकर द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने मेडिसिन विभाग के एचओडी को वार्ड बनाने के निर्देश दे दिए हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।