तुषार कपूर के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तैमूर
कानपुर।
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थ डे पार्टी में कई बडे़ एक्टर और डायरेक्टर्स के बच्चे शामिल हुए पर सबकी निगाहें तैमूर पर ही टिकी थीं। तैमूर इस बार किसी तस्वीर के चलते चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपने डांस मूव्स के लिए सुर्खियों में हैं। तैमूर अपनी नैनी के साथ तुषार कपूर के घर उनके बेटे लक्ष्य का जन्मदिन मनाने पहुंचे। तैमूर नैनी की गोद में अपने मस्त मौला अंदाज में डांस मूव्स करते दिखे। तैमूर का ये वीडीयो करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है 'देखना मत भूलना'। बता दें कि तुषार कपूर सिंगल पेरेंट हैं और उनका बेटा लक्ष्य सरोगेसी से हुआ है।


पार्टी में ये स्टार किड भी हुए शामिल
लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में भले ही लाइम लाइट में तैमूर रहे हों पर ये स्टार किड भी कुछ कम नहीं दिख रहे थे। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर अपनी नैनी के साथ पार्टी में पहुंचे तो करण जौहर अपनी बेटी रूही को लेकर पार्टी में आते दिखे। तैमूर ने वाइट कलर की शर्ट के साथ नेवी ब्लू रंग की डंगरी पहनी थी। वहीं रूही ने पिंक कलर की फ्रांक के साथ पिंक शूज और वाइट हेयर बैंड लगा रखा था। करण की बेटी रूही तैमूर की क्यूटनेस को पार्टी में कडी़ टक्कर देती दिखीं। जहां तैमूर अपने चबी चीक्स की वजह से क्यूट लगे वहीं रूही भी अपने पिंक ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं। यहां देखें दोनों की तस्वीरें।
तैमूर का ये क्यूट डांस वीडियो देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप
करीना बोलीं तैमूर खिलौने की तरह
करीना कपूर ने हाल ही में तैमूर की अपने साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तैमूर क्यूटनेस की सारी हदें पार करते दिख रहे हैं। तैमूर ने फोटोज में रेड कलर की टी शर्ट पहन रखी है, साथ ही स्लेटी पैंट और ओरेंज कलर के फुटवियर पहन रखे हैं। वहीं मां करीना कपूर ने वाइट टी शर्ट और ब्लैक लेगिंग्स के साथ ब्लैक स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। इस तस्वीरों को करीना शेयर करते हुए कैफ्शन दिया है 'तैमूर मेरे लिए खिलौने जैसा है'। तैमूर की हर तस्वीर की तरह इन फोटोज पर भी लोग 'क्यूट' और 'टेडी बेयर' जैसे कंमेंट कर रहे हैं।

 


बॉलीवुड हलचल : करीना कपूर तैमूर को रखना चाहती हैं मीडिया से दूर, जूही को समझ नहीं आई बिग बी की लिखावट

बॉलीवुड हलचल: करण की फिल्म में मां बनेंगी करीना, जासूसी के बाद कॉमेडी करती दिखेंगी आलिया

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk