बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर किड तैमूर अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इस तस्वीर में तैमूर पापा सैफ अली खान की तस्वीर को टकटकी लगाए निहार रहे हैं। इस तस्वीर में नन्हें तैमूर के सिर पर छोटी सी पोनी है। इस फोटो को देख कर तो सबसे मुंह से 'सो क्यूट' ही निकलेगा। दरअसल तैमूर की क्यूट सी पोनी और टकटकी भरी निगाहों ने फैन्स का दिल चुरा लिया है।

इन तस्‍वीरों को देखकर नन्‍हें तैमूर की क्‍यूटनेस पर फि‍दा हुए बिना नहीं रह पाएंगे

इससे पहले नन्हें तैमूर की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही थी जिसमें क्यूटनेस कूट-कूट कर भरी थी। नन्हें स्टार तैमूर इस तस्वीर में पीले रंग की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। छोटे से तैमूर अपनी जीभ बाहर निकाल कर बडी़ मासूमियत से कैमरे की तरफ देखते नजर आए। इस फोटो पर भी करीना के कई फॉलोवर्स ने तैमूर के लिए 'सो क्यूट' लिखा।

जानें क्यों, सैफ ने तैमूर को बताया शराब पीकर चलने वाला बच्चा?

इन तस्‍वीरों को देखकर नन्‍हें तैमूर की क्‍यूटनेस पर फि‍दा हुए बिना नहीं रह पाएंगे

तैमूर की ये तस्वीर करीना कपूर ने जब से सोशल मीडिया पर डाली है तब से लोग अंदाजा लगाने लगे हैं की शायद नन्हें तैमूर का प्लेग्रुप में एडमिशन हो गया है। इसमें तैमूर ने नीले कलर की फॉर्मल स्कूली टी शर्ट पहनी हुई है और हाथ में सिपर लिया हुआ है। तैमूर के फैन्स उनकी इस तस्वीर को 'प्राइसलेस' बता रहे हैं।

इन तस्‍वीरों को देखकर नन्‍हें तैमूर की क्‍यूटनेस पर फि‍दा हुए बिना नहीं रह पाएंगे

ये तस्वीर नए साल की है। क्यूट तैमूर सैफीना के साथ इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। पापा सैफ की गोद में नन्हें तैमूर का अलग ही स्वैग देखने को मिला। मम्मी करीना कपूर तैमूर के माथे पर चूम रही हैं तो तैमूर उनकी तरफ देख भी नहीं रहे हैं।  

जानें क्यों, वैकेशन से लौटने के बाद मुंह लटकाये नजर आये तैमूर

इन तस्‍वीरों को देखकर नन्‍हें तैमूर की क्‍यूटनेस पर फि‍दा हुए बिना नहीं रह पाएंगे

स्टार किड तैमूर ज्यादातर अपनी मां या पापा सैफ की गोद में ही नजर आते दिखते हैं। इस तस्वीर में नन्हें तैमूर अपने मामा रणबीर कपूर की गोद में नजर आ रहे हैं। फोटो में रणबीर तैमूर का ध्यान कहीं और लगाना चाहते हैं पर तैमूर स्टार किड हैं भला कैमरा छोड़ कर किसी और तरफ क्यों देखेगें।

तैमूर नवाब है इसलिए चर्चा में है, इन 10 स्टार किड्स को जान लीजिए जो सगे नहीं गोद लिए हुए हैं

इन तस्‍वीरों को देखकर नन्‍हें तैमूर की क्‍यूटनेस पर फि‍दा हुए बिना नहीं रह पाएंगे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk