कानपुर। फैंस के फेवरेट स्टार किड नन्हें तैमूर मामा के घर गणेश विसरजन के लिए मां करीना और पापा सैफ के साथ पहुंचे। वहां पर जहां एक ओर सभी पूजा करने में व्यस्त रहे वहीं दूसरी ओर तैमूर अपने मामा संग फुटबॉल खेलते नजर आए। मालूम हो कि हाल ही में सैफ अली खान उन्हें फुटबॉल सिखाते भी स्पॉट हुए थे। अब ऐसा लगता है कि फुटबॉल तैमूर का फेवरेट गेम हो गया है। दरअसल हर जगह तैमूर आजकल फुटबॉल खेलते ही दिख जा रहे हैं। अब अपनी नानी के घर वो मामा आदर जैन संग घर में ही फुटबॉल खेलते दिखे हैं। यहां देखें किस तरह तैमूर मामा संग फुटबॉल खेल रहे हैं...


इंडोर फुटबॉल के मजे ले रहे तैमूर

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट स्टार किड तैमूर इन दिनों फुटबॉल सीखने में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले तैमूर पापा सैफ के साथ फुटबॉल खेलते दिखे तो अब मामा आदर जैन संग। वीडियो में तैमूर के मामा आदर जमीन पर फुटबॉल रख कर उनसे किक मारने को कह रहे हैं। तैमूर भी मामा का कहा मान कर किक मारने में पूरा दम लगा रहे हैं। इस दौरान तैमूर के हाथ में मंजीरा दिखा जैसे वो तुरंत ही पूजा खत्म करके फुटबॉल खेलने में लग गए हों। फुटबॉल खेलते वक्त तैमूर व्हाइट कलर का कुर्ता और पाजामा पहने काफी क्यूट लग रहे थे। मालूम हो कि आदर 2017 में आई फिल्म कैदी बंद में नजर आ चुके हैं पर बॉलीवुड में उतना नाम नहीं कमा पाए जितना उनके कपूर भाई-बहनों ने कमाया है।


कुछ दिनों फुटबॉल खेलते यहां हुए स्पॉट
तैमूर पापा सैफ अली खान संग कुछ दिनों पहले ही फुटबॉल खेलते स्पॉट हुए हैं। तैमूर को उनके पिता फुटबॉल को किक मारना सिखा रहे थे। इस दौराना सैफ-तैमूर बाप-बेटा बडे़ ही कूल अंदाज और स्पोर्टी लुक में नजर आए। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तो सैफ अली खान और करीना कपूर दूसरे बेबी का भी स्वागत करने को बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल करीना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि तैमूर के दो साल बाद वो दूसरा बच्चा प्लान करेंगी और तैमूर इस 20 दिसंबर को 2 साल के पूरे हो जाएंगे।

View this post on Instagram

😘😘😘

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on Sep 18, 2018 at 6:05pm PDT



मीरा कपूर के बाद अब करीना कपूर के घर भी गूंजेगी दोबारा किलकारी


तैमूर से लिया जनेलिया के बेटे ने पंगा, तो छोटे नवाब ने भी दिखा दिया नहीं हैं किसी से कम

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk