कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच टौरंगा के माउंटगनई में खेला जाएगा। टीम इंडिया यहां बुधवार को ही पहुंच गई। विराट सेना का इस बार काफी अलग तरह से स्वागत किया। भारतीय खिलाड़ियों के वेलकम के लिए न्यूजीलैंड के 800 साल पुरानी संस्कृति के लोग आए, जिन्हें इन्हें माओरी कहा जाता है। न्यूजीलैंड में माओरी समूह के लोगों की संख्या लाखों में है। इनका रहन-सहन काफी अलग है। इन्हें देखकर आपको किसी आदिवासी समूह की याद आ जाएगी मगर माओरी को इस श्रेणी में नहीं रखा जाता।

कहां से आए थे ये लोग
न्यूजीलैंड के माओरी समूह के लोगों को पाॅलनेशियन भी कहा जाता है। न्यूजीलैंड की एक वेसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ये लोग प्रशांत महासागर पर बने पाॅलीनेशिया आईलैंड पर रहते थे मगर 13वीं सदी में ये पलायन करके न्यूजीलैंड में आकर बस गए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके में भी माओरी समूह के लोग मिल जाते हैं। माओरी सभ्यता को दुनिया की सबसे नवीन सभ्यता भी माना जाता है।

नहीं लिखी जा सकती इनकी भाषा
माओरी सभ्यता के लोग शुरुआत में इशारों में बात करते थे। मगर बाद में इन्होंने अपनी एक भाषा की खोज की जिसे Te Reo कहा जाता है। बता दें ये भाषा सिर्फ बोली जाती है, इसे लिख नहीं सकते।

मिलने पर हाथ नहीं नाक मिलाते हैं
माओरी समुदाय के लोग आपस में मिलने पर हाथ या गले नहीं मिलते हैं। इनका ग्रीटिंग का एक अलग तरीका है जिसे होंगी कहते हैं। इसमें जो भी व्यक्ति मिलते हैं वे आपस में अपनी नाक और माथे को एक-दूसरे के साथ मिलाते हैं। इस दौरान दोनों व्यक्तियों को 'ha' बोलना होता है।
न्यूजीलैंड में 800 साल पुराने लोगों से मिली टीम इंडिया,इनका रहन-सहन देख हो जाएंगे हैरान
जमीन के नीचे पकाते हैं खाना
माओरी समूह के लोग आम इंसानों की तरह किचन में खाना नहीं पकाते। ये लोग नैचुरल भट्टी बनाते हैं। इसके लिए इन्हें जमीन पर एक गड्ढा खोदना होता है उसके बाद नीचे गरम पत्थर रखे जाते हैं जिसकी आंच में खाना पकाया जाता है। इस प्रक्रिया को हैंगी कहा जाता है।

टैटू से होती है इनकी पहचान
माओरी समुदाय के लोगों का सोशल स्टेटस और फैमिली बैकग्राउंड जाने के लिए उनके शरीर पर बने टैटू को ध्यान से देखना होता है। दरअसल यहां लोगों में भिन्नताएं उनके अलग-अलग टैटू होते हैं।

न्यूजीलैंड में एक नई गाड़ी से घूम रहे धोनी और कोहली, सड़क पर देखने को नहीं मिलती ये कभी


चलते मैच में गिरी बर्फ तो दौड़ आई कार, Ind vs Nz ही नहीं ये 10 मैच भी रोके गए अनोखी वजहों से

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk