मुंबई (ब्यूरो)। गदर' फेम निर्देशक अनिल शर्मा की नई फिल्म 'जीनियस' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। अनिल शर्मा इस फिल्म में अपने बेटे उत्कर्ष को बतौर हीरो लॉन्च कर रहे हैं। उत्कर्ष ने अपने पापा की फिल्म 'गदर' में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। 
'जीनियस' एक साइंस फिक्शन फिल्म मानी जा रही है। इसमें उत्कर्ष के साथ नए चेहरे के तौर पर इशिता चौहान को लॉन्च किया जा रहा है। नवाजुद्दीन फिल्म में मेन विलेन के तौर पर नजर आएंगे। मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। मुंबई के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और विदेश में अमेरिका और मॉरीशस में इस फिल्म की शूटिंग की गई है। 
अनिल शर्मा बतौर निर्देशक चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। 2013 में उनकी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' रिलीज हुई थी, जिसमें सनी देओल की प्रमुख भूमिका थी। चर्चा है कि 'जीनियस' के बाद अनिल शर्मा की अगली फिल्म में सनी के बेटे करण और उत्कर्ष लीड रोल करेंगे और फिल्म का नाम 'कवच' होगा। करण को लॉन्च करने के लिए सनी देओल 'पल पल दिल के पास' नाम से फिल्म बना रहे हैं, जिसका निर्देशन वह खुद कर रहे हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk