- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ

- सीएम बोले, अगले साल तक टिहरी झील में उतार दिया जाएगा सी-प्लेन

NEW TEHRI: टिहरी झील महोत्सव का शुक्रवार को आगाज हो गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अगले साल झील में सी-प्लेन उतार दिया जाएगा। सीएम ने 31 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। महोत्सव के पहले दिन उत्तराखंड के लोक गायक पदम सिंह गुसाईं, रवि गुसाईं और पूजा जोशी की टीम ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

टिहरी जिले के जंगलों में लगी आग से फैली धुंध के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हेलीकॉप्टर पांच घंटे की देरी से शाम चार बजे कोटि कॉलोनी में उतर पाया। दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील के विकास को यहां पर लगातार इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए बो¨टग, कया¨कग, कैनोइंग, रा¨फ्टग, पैरा सी¨लग, पैरा ग्लाइ¨डग जैसे साहसिक खेल झील में नियमित अंतराल पर आयोजित कराए जाएंगे। इससे पूर्व, सुबह 11 बजे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड समेत आठ राज्यों की सांस्कृतिक परेड के साथ टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य टिहरी झील को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में स्थान दिलाना है। महाराज ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के साथ सांस्कृतिक परेड की सलामी भी ली।