मोइन अली:

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मोइन अली का कनेक्शन पाकिस्तान से है। जी हां मोइन अली के दादा पाकिस्तान में ही रहते थे, लेकिन उन्होंने ब्रिटिश महिला से शादी के बाद इंग्लैंड में आकर रहने लगे थे।

बॉब वूल्मर:

इंग्लैंड क्रिकेटर बॉब वूल्मर का जन्म भारत के कानपुर शहर में हुआ था। उनके पिता भी जाने माने क्रिकेटर थे और वह उत्तर प्रदेश की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते थे।

मिन पटेल:

मिन पटेल भी भारत से जुड़े हैं। इनका परिवार जब ब्रिटेन में जाकर बसा था तभी इन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

मोइन ही नहीं इंग्‍लैंड के इन 10 क्रिकेटर का है भारत पाक से कनेक्‍शन...

रवि बोपरा:

लंदन में रहने वाले रवि बोपरा का परिवार भी पंजाब से जुड़ा है। आज से करीब 46 साल पहले उनका परिवार इंग्लैंड में जाकर बसा था।

ओवेज शाह:

कराची के रहने वाले ओवेज शाह आज लंदन में रहते है। यह बचपन में ही इंग्लैंड पहुंच गए थे।

मोंटी पनेसर:

ल्यूटन में जन्में मोंटी भी पंजाब से जुड़े हैं।

मोइन ही नहीं इंग्‍लैंड के इन 10 क्रिकेटर का है भारत पाक से कनेक्‍शन...

हसीब हमीद:

बोल्टन में जन्में क्रिकेटर हसीब भी भारत से जुड़े हैं। इनका परिवार कभी गुजरात में रहता था।

जफर अंसारी:

इंग्लिश क्रिकेटर जफर का परिवार भी पाकिस्तान से जुड़ा है।

नासिर हुसैन:

इंग्लिश क्रिकेटर नासिर भी भारत से हैं। इनका जन्म भी चेन्नई में हुआ था।

आदिल राशिद:

इनका परिवार भी पहले पाकिस्तान के आजाद कश्मीर में रहता था। हालांकि 1967 में यह इंग्लैंड जाकर बस गया था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk