कानपुर। अमृता फड़नवीस

अमृता फड़नवीस भी शादी के बाद काफी फेमस हुईं। अमृता फड़नवीस की शादी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से हुई है। जब फड़नवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चुने गए, तो अमृता राज्य की सबसे कम उम्र की फर्स्ट लेडी बनीं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृता फड़नवीस एक सामाजिक कार्यकर्ता और बैंकर होने के साथ-साथ एक गायिका भी हैं। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में अमृता स्टेट लेवल की प्लेयर रही हैं।   

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

शर्मिला ठाकरे

शर्मिला ठाकरे की किस्मत भी शादी के बाद चमकी। उन्हें खूब शोहरत हासिल हुई। शर्मिला ठाकरे और राज ठाकरे राजनीतिक दुनिया के टाॅप पाॅवर कपल में से एक हैं। शर्मिला ठाकरे का जन्म मुंबई में जाने-माने अभिनेता मोहन वाघ और पद्मा वाघ के यहां हुआ था। शर्मिला को अक्सर विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों में MNS नेता का समर्थन करते देखा जा सकता है। शर्मिला और राज ठाकरे के दो बच्चे है। इसमें बेटे का नाम अमित और बेटी का नाम उर्वशी ठाकरे हैं।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

नीता अंबानी

नीता अंबानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नीता अंबानी ने 1985 में बिजनेस टायकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से शादी की। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की और मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन भी हैं। नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की मालिक भी हैं।  नीता और मुकेश के तीन बच्चे ईशा, अनंत और आकाश हैं।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

अंजलि तेंदुलकर

अंजलि तेंदुलकर भी शादी के बाद काफी फेमस हुईं। अंजलि और सचिन तेंदुलकर की प्रेम कहानी एक हवाई अड्डे पर शुरू हुई थी। । अंजलि मेहता उस समय एक मेडिकल छात्रा थीं और वह अपनी मां को लेने गई थीं।  उन्होंने हवाई अड्डे पर जब 17 साल के युवा क्रिकेटर सचिन को देखा तो उन पर फिदा हो गईं। मानों वह सबकुछ भूल सी गई थी। कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज इनके 2 बच्चे सारा और अर्जुन हैं।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

अनुराधा महिंद्रा

अनुराधा महिंद्रा की शादी उद्योगपति आनंद महिंद्रा से हुई है। इस कपल को दो बेटियां दिव्या और आलिका हैं। अनुराधा महिंद्रा एक पूर्व पत्रकार हैं और उन्होंने विज्ञापन की दुनिया में काम किया है। अनुराधा मुंबई के सोफिया कॉलेज से साइकोलॉजी में स्नातक हैं। इसके अलावा उन्होंने बोस्टन विश्वविद्यालय से संचार में डिग्री भी हासिल की है।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

किरण राव

किरण राव बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में शामिल आमिर खान की पत्नी हैं। इस जोड़ी ने 2005 में शादी की थी और उन्हें एक बेटा आजाद राव है। किरण राव का बॉलीवुड से कनेक्शन एक सहायक निर्देशक के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद किरण राव ने कई फिल्मों के लिए निर्माता और निर्देशक के रूप में काम किया है।  

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

रितिका सजदेह

रितिका सजदेह जब इंडिया के फेमस क्रिकेटर रोहित शर्मा से मिली थीं तब एक टीम मैनेजर के रूप में काम कर रही थीं। रोहित शर्मा ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में सजदेह को प्रपोज किया और दोनों ने 2015 में शादी की थी। रितिका सजदेह को अब कई क्रिकेट इवेंट्स में रोहित शर्मा का साथ देते हुए देखी जाती हैं।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

मोनिका वडेरा

रॉबर्ट वाड्रा की कजिन मोनिका वडेरा की किस्मत भी शादी के बाद चमकी है। शादी के बाद शोहरत भी खूब मिली। मोनिका वडेरा ने राजनीतिक रूप से सक्रिय तहसीन पूनावाला से शादी की है। इस जोड़ी को भारत के कूलेस्ट पाॅलिटिकल कपल में से एक माना जाता है।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

डिंपल यादव

इस लिस्ट में डिंपल यादव का नाम भी शामिल है। डिंपल की  शादी समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से हुई है। उत्तर प्रदेश में अक्सर चुनावी रैलियों व सार्वजनिक रैलियों में देखी जाती हैं। वह पार्टी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

लोकसभा चुनाव 2019 : महिलाओं के जिम्मे रहेंगे 159 केंद्र

नताशा पूनावाला

नताशा पूनावाला की किस्मत भी शादी के बाद चमकी है। इनकी शादी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला से हुई है। नताशा पूनावाला वर्तमान में सीरम संस्थान के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करती हैं। नताशा और अदार के दो बेटे साइरस और डेरियस हैं।

डिंपल यादव से लेकर नीता अंबानी तक,शादी करतेे ही इन 10 महिलाओं की किस्मत व शोहरत पहुंची आसमान पर

National News inextlive from India News Desk