- हाईवे से लेकर एमजी रोड तक फैले हैं जानवर
- विभागों को नहीं इसकी जानकारी
- किसी हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन
आगरा। शनिवार की रात एत्मादपुर में गाय को बचाने के चक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इसी तरह हाईवे पर कई जगह आवारा पशु घूमते रहते हैं लेकिन इन्हें हटाने की जिम्मेदारी कोई नहीं लेता। हाईवे को सुरक्षित करने की कवायद पर जोर देने वाले प्रशासन की आवारा जानवरों की तरफ नजर नहीं है। प्रशासन को शायद दूसरे बड़े हादसे का इंतजार है। रात के अंधेरे में दुर्घटना की सम्भावना और अधिक बढ़ जाती है।
सड़क के बीच ही खड़े हो जाते हैं
हाईवे पर आवारा जानवरों का मिलना आम बात होता जा रहा है। जब हाईवे पर निकले तो पूरी सावधानी के साथ निकले। चूंकि आपके तेज गति वाहन के सामने कब कोई जानवर आ जाए कहा नहीं जा सकता। कई बार बड़े वाहनों को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रित करना पड़ता है।
कई बार लग जाता है जाम
हाई-वे पर कई बार आवारा जानवरों के चलते जाम लग जाता है। आवारा जानवर को हटाना किसी के वश की बात नहीं होती। लोग जानवर के हटने का इंतजार करते हैं ऐसे में कई बार वाहनों की लम्बी लाइन लग जाती है और रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।
कभी भी हो सकती है दुर्घटना
कई बार आवारा जानवर वाहनों के आगे दौड़ तक लगा देते हैं ऐसे में दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है। कई बार छोटे वाहन चालक गिर भी गए हैं। बड़े वाहनों को भी नुकसान हुआ है। लेकिन इन जानवरों को सड़क से हटाना मुश्किल हो जाता है, लोग ही अपना रास्ता बदल देते हैं।
प्रशासन नहीं देता ध्यान
सड़क पर आवारा जानवरों की बढ़ती संख्या पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। साथ ही कोई अन्य विभाग इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयान नहीं है। नगर निगम अपने सीमा क्षेत्र की बात करता है लेकिन हाईवे से जुड़े क्षेत्र किस सीमा में आते हैं ये निगम ने नहीं बताया। हाईवे पर घूमने वाले आवारा पशु एनएचएआई की जिम्मेदारी हैं लेकिन उसका भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
वर्जन
जहां से भी आवारा पशुओं की सूचना आती है, उन्हें जाकर पकड़ा जाता है। रोज आठ से दस गाय
गौशाला भेजी जाती हैं। हाईवे एनएचएआई के हिस्से में आता है। पशु आश्रय गृह के लिए जमीन चिन्हित की गई है। इसके लिए शासन को 9 करोड़ 35 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही इस पर काम शुरु कर दिया जाएगा।
योगेश शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
फोटो
भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर
फ्लाई ओवर के उतरते ही
बीच हाईवे पर रोड पार करता पशु
सिकंदरा से पहले आवारा पशु
सिकंदरा तिराहे पर पुलिस बूथ के पास खड़े पशु
थाने के सामने हाईवे पर बैठे पशु
फल मंडी के पास सड़क पर घूमते पशु
सेंट जॉन्स चौराहे पास सड़क पर बैठे पशु