कुंभ मेला व आसपास एरिया में वाहन का शीशा तोड़ कर देते थे घटना को अंजाम

PRAYAGRAJ: कुंभ मेला सहित आसपास के शहरी क्षेत्रों में सक्रिय वाहनों में चोरी करने वाले महाराष्ट्र से आए गिरोह के 14 सदस्यों को पुलिस ने धरदबोचा है। क्राइम ब्रांच और दारागंज पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास चोरी के कई मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किए हैं। पकड़े गए गैंग के सभी सदस्यों ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस लाइंस सभागार में शनिवार को इस गिरफ्तारी का एसएसपी नितिन तिवारी ने खुलासा किया।

गैंग में दो महिलाएं भी शामिल

पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने अपना नाम मुरली नायडू पुत्र रामू नायडू निवसी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, हरीश आयप्पा नायडू पुत्र अयप्पा नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, इलाबर्सन सुब्रमणि नायडू पुत्र सुब्रमणि नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, गोविन्द राज नायडू पुत्र सुब्रमणि नायडू निवसाी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, अजय नायडू पुत्र राजू नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, देवा नायडू पुत्र स्व। मुन्ना नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, करन नापयडू पुत्र रामू नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, गोविन्द नायडू पुत्र रामू नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, सुब्रमणि नायडू पुत्र यंगड़स्वामी निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, रमेश नायडू पुत्र सुरेश नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, सुब्रमणि नायडू पुत्र सुंगयन नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, कृष्ण नायडू पुत्र करप्पा निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, रत्‍‌ना नायडू पत्‍‌नी स्व। मुन्ना नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र, लक्ष्मी नायडू पत्‍‌नी स्व। शिवा नायडू निवासी बाकीपाड़ा नवापुर नदुरबार महाराष्ट्र बताया। सभी मेला सेक्टर को बांट कर खड़ी चार पहिया गाडि़यों शीशा तोड़ कर व दुकानों एवं लोगों के पर्स चोरी करने का काम किया करते थे।

बाक्स

बैंग के पास से मिले चोरी के सामान

पीस नाम

19 मोबाइल फोन

01 कैनन कम्पनी कैमरा

05 पाकेट पर्स

02 लेडीज पर्स

02 कड़ा सफेद धातु

01 ब्रेसलेट सफेद धातु

01 जोड़ी पायल सफेद धातु

03 बिछिया सफेद धातु

01 गुरिया माला लॉकेट पीली धातु

01 आधार कार्ड

01 एटीएम व दस सेफ्टी पिन

42060 रुपए नकद