1. रांझणा

फिल्म रांझणा में सोनम कपूर संग साउथ स्टार धानुष और अभय देओल मुख्य किरदार में थे। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में सोनम कपूर दुल्हन के रूप में दिखती जरूर हैं पर फिल्म में उनकी शादी नहीं होती है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया है जिसमें दोनों ही लीड एक्टरों का फिल्म में निधन हो जाता है। फिल्म की लव स्टोरी बनारस और दिल्ली की पृष्टभूमि पर आधारित है।

रियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हन

2. थैंकयू

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म थैंकयू में भी सोनम कपूर दुल्हनिया बन चुकी हैं। फिल्म में सोनम कपूर, अभय देओल, सुनील शेट्टी, इरफान खान, सेलीना जेटली, विद्या बालन, रिमी सेन और मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिकाओं में थे। साल 2011 में आई इस फिल्म की लागत 58 करोड़ रुपये थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म का मूल मुद्दा है सभी हसबैंड अपनी वाइफ को रेस्पेक्ट दें।

रियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हन

3. डॉली की डोली

फिल्म डॉली की डोली में भी एक्ट्रेस सोनम कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। यहां तक की फिल्म के पोस्ट में ही सोनम कपूर दुल्हनिया बनी दिख जाएंगी। सोनम कपूर की साल 2015 में आई फिल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर के अलावा एक्टर राज कुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएं। अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत 25 करोड़ रुपये थी पर बॉक्स ऑफिस पे फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

रियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हन

4. प्रेम रतन धन पायो

साल 2015 में सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सोनम कपूर सलमान की हिरोइन के किरदार में थीं। वैसे तो सोनम फिल्म के हर सीन में किसी दुल्हन से कम नहीं लगीं। निर्देशक सूरज भारजातिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान का डबल रोल था। फिल्म में बदले की भावना दिखाई गई है। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा जानी मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अभिनय किया है।

रियल लाइफ में आनंद की दुल्हनिया बनने से पहले सोनम कपूर रील लाइफ में बन चुकी हैं दुल्हन

5. बेवकूफियां

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म बेवकूफियां में सोनम कपूर दुल्हन बन चुकी हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर सहित आयुष्मान खुराना और ऋषि कपूर नजर आए। फिल्म बेवकूफियां नुपुर आस्थाना के निर्देशन में बनी फिल्म है। फिल्म की कुल लागत 22 करोड़ रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और सिर्फ 22.2 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया।

देश छोड़ विदेश में आनंद संग घर बसाएंगी सोनम कपूर, लंदन में खरीदा नया घर

सोनम कपूर संग फेरे लेने जा रहे आनंद आहूजा अमेजन में रह चुके प्रोडक्ट मैनेजर अब करते हैं यह काम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk