1. एश्वर्या रॉय बच्चन-अभिषेक बच्चन

एश्वर्या रॉय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने सारी रुढी़वादी चिजों और लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। लोग कहते है अपने से बडी़ लड़की से शादी नहीं करना चाहिए पर एश्वर्या और अभिषेक ने सबकी बात गलत साबित कर एक दूसरे से शादी की और अब खुश भी हैं। बता दें कि अभिषेक और एश्वर्या एक दूसरे को फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरु किये थे। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अब उनकी एक बेटी भी है अराध्या।  

'मसान' की लीड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी,इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी चुना अपने से कम उम्र का जीवन साथी

2. बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर

फिल्म जगत में बिपाशा के रिलेशनशिप्स के काफी चर्चे रहे हैं। बिपाशा कई बार रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। एक समय तो ऐसा भी था जब कहा जाने लगा की बिपाशा इंडस्ट्री में जितने भी न्यू कमर आते हैं सबसे से रिलेशनशिप ही बनाने लगती हैं। फिल्म अलोन में बिपाशा अपने कोएक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ रिलेशनशिप की सुरखियों में आईं। फिर दोनों धीरे से एक दूसरे के प्यार में पडे़ और बाद में दोनों ने शादी कर ली। बता दें दोनों का ये रिश्ता काफी मजबूत है और दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं जबकि करण बिपाशा से लगभग 3 साल के छोटे हैं।  

'मसान' की लीड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी,इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी चुना अपने से कम उम्र का जीवन साथी

3. फराह खान-शिरीश कुंदर

बॉलीवुड का ये इस कपल के बीच तो 8 साल का अंतर है। बता दें कि फराह खान अपने पति शिरीश कुंदर से 8 साल बडी़ हैं। दोनों का प्यार किसी ऐज गैप का मोहताज नहीं था। फराह खान और शिरीश शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं न की शूटिंग के दौरान मिले थे। फराह फिल्म मैं हूं न की निर्माता थीं तो शिरीश फिल्म के एडिटर रहे। तभी से दोनों को एक दूसरे की कंपनी पसंद आने लगी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। दोनों का प्यार इतना सच्चा था कि आज तक इनके रिश्ते के बारे में कुछ भी गलत  सुनने में नहीं आया। बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक है ये जोडी़।

'मसान' की लीड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी,इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी चुना अपने से कम उम्र का जीवन साथी

4. नमृता शिरोड़कर-महेश बाबु

नमृता शिरोड़कर एक्स मॉडल, एक्स मिस इंडिया फेमिना, प्रोड्यूसर और एक्टर रह चुकी हैं। नमृता ने कई हिंदी फिल्मों में आइटम नंबर भी दिए हैं। एक समय था जब नमृता से शादी करने के लिए कई एक्टर पागल थे पर नमृता का दिल तो साउथ के सुपर स्टर महेश बाबु चुरा ले गए थे। नमृता एक्टर महेश बाबु से 2 साल बडी़ हैं फिर भी नमृता ने शादी के लिए महेश बाबु को ही चुना। दोनों ने बाद में शादी कर ली और एक दुसरे के साथ खुशी खुशी रहने लगे।

'मसान' की लीड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी,इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी चुना अपने से कम उम्र का जीवन साथी

5. सोहा अली खान-कुनाल खेमू

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी अपने पति कुनाल खेमू से 5 साल बडी़ हैं। दोनों के बीच प्यार तब शुरु हुआ जब दोनों एक ही फिल्म में काम कर रहे थे ढूंढते रह जाओगे। दोनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीक तो आए पर अपने रिलेशन को लेकर कभी खुल के कुछ नहीं कहा। बाद में कुनाल और सोहा एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशन में भी रहे और कुनाल ने पेरिस में साल 2014 में सोहा को प्रपोज किया।  बाद में साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली।

'मसान' की लीड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी 5 साल छोटे बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी,इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी चुना अपने से कम उम्र का जीवन साथी

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

पर्दे पर न सही लेकिन रियल लाइफ में एक होने जा रहे हैं राम और लीला

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk