बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

राज कपूर और नरगिस
ये वो पहली जोड़ी है जिसने लोगों को अपने ऑन स्क्रीन जादू से लोगों को लुभाया। बाद में पर्दे के पीछे भी इनकी प्रेम कहानियां सुर्खियां बनने लगीं। आज छह दशक बाद भी इनकी तस्वीर लोगों ने जहन में है।

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

दिलीप कुमार और वैजयंती माला
हालाकि ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने अपने दौर की सभी बड़ी नायिकाओं के साथ काम किया पर सबसे ज्यादा कामयाबी उन्हें मिली बेहतरीन अभिनेत्री और नृत्यांगना वैंजयंतीमाला के साथ।

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

राजेश खन्ना शर्मिला टैगोर
करीब छह लगातार सुपरहिट फिल्में देने वाली बॉलीवुड जोड़ी रही है शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना की। हालाकि इनके बीच किसी लिंकअप की बात सामने कभी नहीं आई।
इस एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने पर अक्षय को खानी पड़ी मार, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
1970 में फिल्म शराफत से शुरू इस जोड़ी की कहानी फिल्म दर फिल्म कामयाब का सफर तय करती रही। इनकी ऑन कमेस्ट्री ने इस कदर असर छोड़ा की धर्मेंद्र और हेमा मालिनी रियल लाइफ में भी हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

अनिल कपूर और श्री देवी
आज ये दोनों सितारे रियल लाइफ में देवर भाभी हैं, पर एक दौर ऐसा था जब अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने लोगों को दीवाना बना रखा था। मिस्टर इंडिया, लम्हे और लाडला जैसी कई फिल्मों में इनकी जोड़ी खासी कामयाब रही।


बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

अमिताभ बच्चन और रेखा
आज भी अगर किसी ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग दिल से रियल लाइफ में भी साथ साथ देखना चाहते और जिनकी हर फिल्म लोगों को याद है तो वो जोड़ी है अमिताभ बच्चन और रेखा की। इनकी प्रेम कहानी दोनों की शादी और अमिताभ और जया बच्चन की कामयाब शादीशुदा जिंदगी के बावजूद लोगों के लिए सच से कम नहीं है।
रेखा की मांग में संजय दत्त के नाम का सिंदूर वाली बात बकवास मगर ये सच है

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

आमिर खान और जूही चावला
आमिर खान और जूही चावला ने फिल्म कयामत से कयामत में एक साथ डेब्यु किया और तब से लेकर आज तक वो बॉलीवुड की कामयाब सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है।

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

अक्षय कुमार और रवीना टंडन
मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की जोड़ी एक दौर में ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों में जलवा बिखेरती रही है।

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

शाहरुख खान और काजोल
बॉलीवुड में आज भी शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हिट फिल्म का फार्मूला मानी जाती है। हाल ही में ये जोड़ी दिलवाले में नजर आयी थी। दोनों की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे आज तक सिनेमा घरों में चल रही है।

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

सलमान खान और माधुरी दीक्षित
पहली बार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मतलब समझाने वाली फिल्म बनी थी सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन कहलायी।
परदे पर 'धोनी' की पत्नी बन चुकी 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' वाली यह लड़की

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

गोविंदा और करिश्मा कपूर
सबसे हिट और सबसे पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ी का नाम पूछा जाये तो सबसे पहले नाम जहन में गोविंदा और करिश्मा कपूर का ही आता है। इन दोनों ने कुली, जोड़ी नंबर वन और राजा बाबू जैसी फिल्मों में अपना जलवा दिखाया।

बॉलीवुड की टॉप 12 सुपरहिट जोड़ियां जिन पर फिदा इंडिया

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
आज के दौर की हिट और पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ी का नाम पूछा जाये तो सभी कहेंगे दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, इनकी प्रेम कहानी भी लंबे अर्से तक फिल्म मैग्जीन की हेडलाइन बनती रही है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk