कानपुर। इस करवा चौथ अनुष्का-विराट की खुशी दोगुनी हो गई है। दरअसल अनुष्का शर्मा इस बार पति विराट कोहली के लिए पहला करवचौथ व्रत रख रही हैं। मालूम हो कि अनुष्का-विराट की शादी पिछले साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली के लेक कोमो मे हुई थी। दोनों की पहली शादी की सालगिरह भी आने वाली है। शादी की पहली सालगिरह के साथ-साथ अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रट करने को बिल्कुल तैयार हैं।

तस्वीरें : विराट संग अनुष्का का पहला करवा चौथ,ये एक्ट्रेस भी शादी के बाद पहली बार रख रहीं व्रत

- सोनम कपूर

सोनम कपूर भी इस साल 8 मई को दिल्ली बेस्ड इंटरप्रेन्योर आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंधी थीं। ये सोनम का पहला करवा चौथ है। अपने पति की लंबी उम्र के लिए वो पहला करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। हर नई-नवेली सुहागन की तरह सोनम के लिए भी ये दिन काफी खास है।

तस्वीरें : विराट संग अनुष्का का पहला करवा चौथ,ये एक्ट्रेस भी शादी के बाद पहली बार रख रहीं व्रत

- नेहा धूपिया

सोनम और आनंद के दो दिन बाद ही एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई को इसी साल अपने से दो साल छोटे एक्टर अंगद बेदी संग गुपचुप शादी कर ली थी। अब वो मां बनने को भी बिल्कुल तैयार हैं। अपने नवें महीने में क्या वो पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखीं भी हैं या नहीं, ये देखना काफी दिलचस्प है।

तस्वीरें : विराट संग अनुष्का का पहला करवा चौथ,ये एक्ट्रेस भी शादी के बाद पहली बार रख रहीं व्रत

- श्रिया सरन

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन तो याद ही होंगी। श्रिया ने इसी साल अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड एंड्र्यू संग 19 मार्च को शादी रचाई और अब अपना पहला करवा चौथ मनाने को बिल्कुल तैयार हैं।

तस्वीरें : विराट संग अनुष्का का पहला करवा चौथ,ये एक्ट्रेस भी शादी के बाद पहली बार रख रहीं व्रत

- युविका चौधरी

शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांती ओम' में उनकी को स्टार रही युविका चौधरी तो हाल ही में 12 अक्टूबर को टीवी स्टार प्रिंस नरूला संग शादी के बंधन में बंध कर एक हुए हैं। फिलहाल दोनों अपने हनीमून पर मालदीव गए हुए हैं और वहां से अपनी प्यार भरी तस्वीरें फैंस से साझा कर रहे हैं। हालांकि युविका इस बार अपना पहला करवा चौथ मालदीव में ही मनाएंगी।

तस्वीरें : विराट संग अनुष्का का पहला करवा चौथ,ये एक्ट्रेस भी शादी के बाद पहली बार रख रहीं व्रत

शादी के दिन प्रिंस ने पत्नी युविका के लिए कही ये बात, विरुष्का से कर डाला अपनी जोडी़ का कंपेरिजन

'हाउसफुल 4' के सेट पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज, फिल्म से जुडे़ दो बड़े नाम रहे हैं मीटू आरोपी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk