दुल्हन की धमाकेदार एंट्री
हर कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ खास भी करता है। इस तरह के कुछ मामले भी सामने आ चुके हैं। कहीं दुल्हन अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से पहुंची तो कई घोड़ी पर सवार होकर। लेकिन हाल ही में एक दुल्हन की शादी का वीडियो सामने आया है। दुल्हन की ऐसी एंट्री शायद अपने भी कभी नहीं देखी होगी। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

एक करोड़ लोग देख चुके हैं इस दुल्‍हन का डांस,अब आप की बारी
इस गाने पर किया डांस
दरअसल इस वीडियो को फेसबुक पर सागर अरोड़ा नाम के एक शख्स ने पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है एक दुल्हन अपनी शादी में एंट्री कर रही है। दुल्हन ने फेमस सान्ग ‘लंदन ठुमकदा’ पर डांस किया है। वहीं दूसरा वीडियो भी है, जिसमें दुल्हन ‘काला चश्मा’ पर ठुमके लगाती हुई दिख रही है। दुल्हन के साथ उसकी सहेलियां भी मौजूद है और वह दुल्हन के पीछे डांस करती हुई चल रही हैं।

 



लोग करा रहे शेयर
फेसबुक पर पोस्ट होते ही इस वीडियो को दो दिन में लाखों लोग देख चुके हैं। पहले वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है और 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। वहीं, 43 हजार लोगों ने इस डांस को पसंद किया है। वहीं, दूसरे वीडियो (काला चश्मा) को 42 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 11 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो को 37 हजार लोगों ने पसंद किया है। दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो 21 दिसंबर को फेसबुक पर पोस्ट किया गया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk