-सोहराई नदी में डूबी थी तीनों बच्चियां, गांव में मचा कोहराम

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अन्तर्गत ज्ञानपुर-कायमनगर के सोहराई नदी में डूबी तीनों बच्चियों का शव शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया गया। शव एक-एक घंटे के अंतराल पर बरामद किया गया। जिसके बाद ज्ञानपुर में कोहराम मच गया। शव बरामद होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। कोईलवर थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। मृतकों में ललक ¨बद की पुत्री छठी कुमारी (12 वर्ष), राम कृत प्रसाद की पुत्री आशा कुमारी (11 वर्ष) और नेहा कुमारी (9 वर्ष) शामिल है। मरने वालों में दो सगी बहनें है।

खेत गई थी तीनाच् बच्चियां

बताया गया कि छठी कुमारी, आशा कुमारी और नेहा कुमारी गुरुवार की दोपहर सब्जी खेत में जाने के लिए निकली थी। इसके बाद तीनों गायब हो गई। तीनों नदी में नहाने के लिए चली गई थी और डूबने से मौत हो गई। लेकिन, बहुत देर तक परिजन लापता समझ खोजबीन कर रहे थे। बाद मेंच्एक बच्चे ने तीनच्ें बच्चियों के डूबने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से परिजन नदी में शवों के खोजबीन लगे थे।

पिता को मिली मौत की सूचना

ज्ञानपुर गांव निवासी रामकृत प्रसाद गुजरात के राजकोट में जॉब करते हैं। उसे सात बेटियां थी। जिसमें आशा पांचवीं एवं नेहा छठी नंबर पर दी। दोनों बेटियों की मौत होने की सूचना घर वालों ने फोन पर दी। एक साथ दो बेटियों की मौत के बाद अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। शव एक साथ दाह संस्कार के लिए निकला तो सब की आंखें नम हो गई।