- हर रोज जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

- अस्पताल प्रशासन हुआ चौकन्ना

GORAKHPUR: शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन जिला अस्पताल व प्राइवेट हॉस्पिटल्स में मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बुखार से पीडि़त मरीजों का एलाइजा टेस्ट करवाया गया, जिनमें तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब तक गैरजनपद और सिटी एरियाज में कुल 18 मरीज मिल चुके हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है।

स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट

जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। सिटी व ग्रामीण एरियाज में इसकी दहशत है। सरकारी के साथ ही प्राइवेट हॉस्पिटल में कई मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें गोला की चार वर्षीय सान्या पुत्री राजकुमार, खजनी के अनूप और कैंट दाऊदपुर निवासी एक युवक शामिल हैं। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में अब तक 96 का एलाइजा टेस्ट किया गया, जिसमें 18 मरीजों में डेंगू पाया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट चौकन्ना हो गया है। जिला ्स्पताल में डॉक्टर व हेल्थ एंप्लाइज मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं।