क्कन्ञ्जहृन्: शिक्षा विभाग ने बिहार शिक्षा सेवा संवर्ग के करीब तीन हजार अफसरों का प्रमोशन किया है। शिक्षा विभाग में प्रोन्नति के मामले 22 वर्ष से अधिक समय से लंबित थे। जिसे लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। गुरुवार को प्रोन्नति के फैसले के साथ ही वर्ष 2006 के बाद जिन पदाधिकारियों को ग्रेड पे आधारित प्रोन्नति का लाभ दिया जाना है उनके लिए भी रास्ता साफ हो गया है।

संघ के अध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक

प्रमोशन का आदेश जारी होने के बाद बिहार शिक्षा सेवा संवर्ग के मूल कोटि की नियुक्तिका रास्ता भी खुल गया है। गुरुवार को ऐतिहासिक दिन बताते हुए बिहार शिक्षा सेवा संघ की ओर से अध्यक्ष विनोदानंद झा, महासचिव अमित कुमार ने विभाग के मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, प्रधान सचिव शिक्षा आरके महाजन, शिक्षा सचिव, निदेशक प्रशासन सहित अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।