मंदबुद्धि वाले बच्चे:
जी हां रितिक के कठिन किरदारों वाली फिल्म में फिल्म 'कोई मिल गया' का नाम शामिल है। इस फिल्म में रितिक ने एक मंद बुद्धि बच्चे का रोल प्ले किया था। जिसमें वह शारीरिक रूप से तो समय के साथ बढ़ता गया था लेकिन उसका मानसिक विकास पूरी तरह से नहीं हो पाया था। इसमें रितिक का नाम रोहित था। उनके साथ इसमें रेखा, प्रीति जिंटा आदि ने काम किया था। इस रोल को प्ले करने में रितिक को काफी मेहनत करनी पड़ी। एक हष्ट-पुष्ट शरीर में एक कम बुद्धि वाले बच्चे का रोल प्ले करना रितिक के लिए काफी ट्रिपिकल था, लेकिन उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की थी। इस फिल्म ने एक नहीं बल्कि कई पुरस्कार भी जीते थे।

काबिल से पहले इन फिल्‍मों में भी फिजिकली चैलेंजिंग रोल प्‍ले कर चुके हैं रितिक रोशन
करीना कपूर को हुआ बेटा, नाम रखा तैमूर अली खान
पैरालाइज्ड का रोल:
रितिक रोशन हर तरह के तरह के रोल करने में माहिर माने जाते हैं। वह खुद को हर रोल में बिल्कुल सटीक बैठाते हैं। अब फिल्म गुजारिश को ही ले लीजिए। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उन्होंने एक जादूगर ईथान मैसक्रेनेस की भूमिका निभाई थी। जो पैरालाइज्ड होने से उठने चलने में भी असमर्थ था। इस रोल को भी रितिक ने काफी अच्छे से पर्दे पर पर उतारा था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय थीं। इस किरदार को जीने के लिए रितिक ने पैरालाइज्ड लोगों की जिंदगी को बेहद करीब से समझने का प्रयास किया था। वह ऐसे लोगों से मिलने के लिए अस्पताल तक गए थ्ो। रितिक रोशन का यह रोल भी उनके चर्चित किरदारों में से एक है।

काबिल से पहले इन फिल्‍मों में भी फिजिकली चैलेंजिंग रोल प्‍ले कर चुके हैं रितिक रोशन

करीना कपूर ने जन्म दिया पटौदी खानदान के नन्हे नवाब को
अंधे का किरदार:
वहीं अब रितिक और यामी गौतम की फिल्म काबिल रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में एक अंधे कपल्स की कहानी है। जिसमें यामी गौतम अभिनेता रितिक रोशन की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। इसमें रितिक की प्रेमिका की हत्या हो जाती है। जिसके बाद रितिक रोशन काफी दुखी होते हैं और वे बदला लेने का प्लान करते हैं। इसके लिए वह ट्रेनिंग भी लेते हैं। अब तक इस फिल्म के टीजर के साथ ही इसके दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। जिसमें रितिक रोशन इस फिल्म में काफी जबरदस्त तरीके से एक्टिंग करते दिखे हैं। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म काबिल को राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

काबिल से पहले इन फिल्‍मों में भी फिजिकली चैलेंजिंग रोल प्‍ले कर चुके हैं रितिक रोशन

रितिक और यामी की फिल्म 'काबिल' का रिलीज हुआ ये दूसरा ट्रेलर
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk