छत्तिसगढ़ के ऋषि उपाध्याय ने शाहगंज थाने में दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट

ALLAHABAD: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहंा पुलिस ने छत्तीशगढ़ निवासी ऋषि उपाध्याय की तहरीर पर आरोपित कर्नलगंज एसएन सिंह, कृष्ण मुरारी गौतम व संत कुमार उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीशगढ़ के राजनाद जनपद के मोहला थाना क्षेत्र के रहने वाले ऋषि उपाध्याय ने आरोपित कर्नलगंज एसएन सिंह, कृष्ण मुरारी गौतम व संत कुमार उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कर्नल व अन्य लोगों से उनकी मुलाकात सोन कुण्ड में हुई थी। वहीं एसएन सिंह ने खुद को सेना में कर्नल बताया था और लखनऊ में तैनाती बताई थी। इसके उन्होंने इलाहाबाद बुलाया था। शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरने के दौरान नौकरी के नाम पर बातचीत और छह लाख रुपए की लेन देना हुआ था। एसओ रणजंय सिह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।