नॉर्थवेस्ट अरकंसास के कस्बे में रहता है वॉल्टन परिवार
न्यूयॉर्क (एजेंसी)।
ब्लूमबर्ग ने दुनिया के 25 सबसे अमीर कारोबारी घरानों की लिस्ट जारी की है। 151 अरब डॉलर यानी 10.33 लाख करोड़ रुपए के साथ वॉलमार्ट चलाने वाला वॉल्टन परिवार पहले नंबर पर है। इतनी वेल्थ होने के बावजूद यह फैमिली अमेरिका के नॉर्थवेस्ट अरकंसास के कस्बे में रहता है। इस लिस्ट में अंबानी परिवार 2.96 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सातवें नंबर पर है। आइये जानें टॉप 10 लिस्ट में कौन कौन से परिवार हैं।

1. वॉल्टन परिवार

कंपनी - वॉलमार्ट
वेल्थ - 10.33 लाख करोड़ रुपए
परिवार की तीसरी पीढ़ी बिजनेस संभाल रही है। वॉलमार्ट के फाउंडर सैम वॉल्टन ने यहां 1950 में 5-10 स्टोर शुरू किया था। 1962 में पहला वॉलमार्ट स्टोर रॉजर्स में खुला। वॉल्टन ने 2010 में यहां एक बुटिक होटल खोला है। ये होटल 104 कमरों वाला है। इसे बनाने में 28 मिलियन डॉलर खर्च आया। इसके एक रेस्तरां में एंट्री की फीस 16 से 29 डॉलर के बीच है।

2. कोच ब्रदर्स
कंपनी - कोच इंडस्ट्रीज
वेल्थ - 6.73 लाख करोड़ रुपए
चार भाई फ्रेडरिक, चाल्र्स, डेविड व विलियम ने पिता के तेल रिफाइनरी के बिजनेस को संभाला। 1980 में चाल्र्स और डेविड ही कारोबार में बचे।

3. मार्स फैमिली
कंपनी - मार्स
वेल्थ - 6.11 लाख करोड़ रुपए
कंपनी की पहचान है मिल्की वे एंड मार्स बार। 35 बिलियन डॉलर से ज्यादा रेवेन्यू पालतू जानवरों के बनाए प्रोडक्ट्स से आता है।

4. डेम-मेवियस, स्पोएलबर्च
कंपनी - एनह्यूजर बुश ब्रयूरीज
वेल्थ - 3.69 लाख करोड़ रुपए
वैन डेम, डी मेवियस और स्पोएलबर्च ने मिलकर 14वीं शताब्दी में बिजनेस शुरु किया। इससे दुनिया की सबसे बड़ी बेवरेज और ब्रूइंग कंपनी बन गई।

5. ड्यूमस फैमिली

कंपनी - हर्मज
वेल्थ - 3.35 लाख करोड़ रुपए
थियेरी हर्मस ने इसकी शुरूआत 1837 में की थी। जीन और लुइस ड्यूमस ने बिजनेस को लग्जरी फैशन का ग्लोबल लीडर बनाया।

6. वरथीमर फैमिली
कंपनी - शॅनल
वेल्थ - 3.11 लाख करोड़ रुपए
पियेरे वरथीमर ने परफ्यूम कॉन्ट्रैक्ट कर कोको शॅनल को फंडिंग दी है।

7. अंबानी परिवार
कंपनी - रिलायंस इंडस्ट्रीज
वेल्थ - 2.96 लाख करोड़ रुपए
ब्लूमबर्ग की लिस्ट में अंबानी घराना 7वें पायदान पर है। धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरूआत 1957 में की थी। अब उनके बड़े बेटे मुकेश अंबानी इसे संभाल रहे हैं। कंपनी पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में बिजनेस कर रही है।

8. क्वांट फैमिली

कंपनी - बीएमडब्ल्यू
वेल्थ - 2.91 लाख करोड़ रुपए
इस ऑटोमोबाइल कंपनी की शुरुआत कार्ल रैप ने की थी।


9. करगिल फैमिली

कंपनी - करगिल
वेल्थ - 2.88 लाख करोड़ रुपए
विलियम करगिल ने फूड व एग्रो प्रोडक्ट्स की शुरुआत 1865 में की थी।

10. बोहेरिंगर फैमिली
कंपनी - बोहेरिंगर इंगेलहियम
वेल्थ - 2.87 लाख करोड़ रुपए
फॉर्मास्युटिकल कंपनी की शुरूआत 1885 में अल्बर्ट बोहेरिंगर ने की थी।

जेट एयरवेज ने शुरू की दिल्ली से ढाका तक चलने वाली दूसरी फ्लाइट

अलर्ट : पूरे महाराष्ट्र में लागू हुआ प्लास्टिक पर प्रतिबंध, नियम तोड़ा तो देना होगा इतना जुर्माना

Business News inextlive from Business News Desk