संभल गई थी टीम

नागपुर की धीमी पिच पर न्यूजीलैंड ने कल पहले ही दिन टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारत को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 126 रनों का स्कोर रखा। हालांकि पहले तो न्यूजीलैंड की स्िथति थोड़ी गड़बड़ाई लेकिन बाद में पटरी पर आगई। पहली चार गेंदों पर दो छक्के पड़ने के साथ ही शुरू में दो विकेट न्यूजीलैंड के गिर गए थे। इस दौरान न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने सर्वाधिक और संघर्षपूर्ण 42 गेंदों में 34 रन बनाए।  ल्यूक रोंची ने 11 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए। कुल मिलाकर 126 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में न्यूजीलैंड ने अपने 7 विकेट गवाएं थे। वहीं उसका यह स्कोर भारत के सामने पहाड़ जैसा साबित हुआ। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

एक एक गिरे विकेट

टीम के खिलाड़ी एक के बाद एक पवैलियन लौटते गए। पहले ओवर में ही शिखर धवन (एक) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रोहित शर्मा (पांच) और सुरेश रैना (एक) को आउट करके भारतीय खिलाड़ियों व दर्शकों में खलबली मचा दी। वहीं इस दौरान विराट कोहली (27 गेंदों पर 23 रन) बनाए। वहीं युवराज सिंह ने भी चार रन अभी बनाए थे। हार्दिक पंड्या (एक)रन बना पाए थे। इस दौरान रविंद्र जडेजा भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जिससे अब तक सात विकेट पर 43 रन ही बन पाए थे। पारी संभालने आए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाया लेकिन तभी लेग स्िपनर रविचंद्रन अश्विन (10) को आउट करने में सफल रहा। इन्होंने कप्तान के साथ छह ओवर में 30 रन की साझेदारी की थी। वहीं भारत ने एशिया कप जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जब कि न्यूजीलैंड ने बड़े बदलाव किए हैं।

inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk